आईपीएल निपट गया है और अब भारतीय मीडिया पर फुटबॉल का बुखार चढ़ गया है l इस अचानक बदलाव से हैरान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि हर चार साल बाद ऐसा होता आया है l जब भी फुटबाल वर्ल्ड कप नज़दीक आता है हमारे क्रिकेट के बीमार, लाचार और नालायक मीडिया का फुटबाल प्रेम फूट फूट कर निकलता है l जो मीडिया कल तक क्रिकेट कि चाकरी में लगा था वह अब फुटबाल मैदान में कूद गया है और अपने अपने एंगल से फीफा विश्व कप का आकलन कर रहा है l खासकर प्रिंट मीडिया में जैसे होड़ शुरू हो गई है l कौन फुटबाल प्रेमियों की भावनाओं से सबसे ज्यादा खेलता है मीडिया यह लक्ष्य लेकर चल रहा है l
फीफा कप कौन जीतेगा? किस खिलाड़ी को श्रेष्ठ आँका जाएगा? और कौन सबसे ज्यादा गोल जमाएगा जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर उस देश का मीडिया हेंकड़ी हाँक रहा है, जिसकी फुटबाल हैसियत किसी से छिपी नहीं है l लेकिन बेगानी शादी में हमारे अब्दुल्लाह अपनी उपस्थिति दर्ज कराते आए हैं l जिन्होंने शायद ही भारतीय फुटबाल की दुर्दशा पर कभी पन्ने काले किए हों वे भी फुटबाल के प्रकाण्ड पंडित बन जाते हैं l क्रिस्टियानो रोनाल्डो, मेस्सी, नेमार, विन्नी जूनियर, केन, मयाल और तमाम स्टार खिलाड़ियों पर खूब बतिया रहे हैं l उनके घर, बाहर और हर तरफ अंदर तक झाँक रहे हैं lफ़्रांस, पुर्तगाल, जर्मनी, ब्राज़ील, अर्जेटीना, इंग्लैंण्ड और अन्य में से कौन चैंपियन बनेगा भारत के फुटबाल एक्सपर्ट बहुत कुछ हाँक रहे हैं, ज्ञान बाँट रहे हैं, बघार रहे हैं l किसका दावा कितना मज़बूत है इस विषय पर भी पन्ने काले किए जा रहे हैं l लेकिन कोई भी यह नहीं बता रहा कि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश विश्व कप में क्यों नहीं खेल पाता! क्यों हम सिर्फ तामशबीन की तरह दुनिया के सबसे बड़े खेल मेले में बस तालियां पीटते रह जाते हैं?
पिछले आयोजन में 32 देश शामिल हुए थे लेकिन इस बार यह संख्या 48 कर दी गई है l यह संख्या सौ पार भी कर जाए तो भी हम नहीं खेल सकते क्योंकि हम क्रिकेट प्रधान देश हैं, जिसे दुनिया के चार पांच देश ही गंभीरता से खेलते हैं l लेकिन इस बात की तारीफ करनी होगी कि आम भारतीय भी फुटबाल से बेइंतहा प्यार करता है l यह प्यार ही है जिसके चलते भारतीय फुटबाल की अंतिम सांसे टिकी हुई हैं, जिसने देश की सबसे भ्रष्ट इकाई को मीडिया से बचाए रखा है l इसलिए क्योंकि फुटबाल फेडरेशन के प्यारे मीडिया में भी घुसपैठ किए हैं l
![]() |
Rajender Sajwan, Senior, Sports Journalist |
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
