वीरेन्द्र सचदेवा कॉमनवेल्थ गेम्स कमेटी के सदस्य नामित

Sachdrva

सचदेवा ने पिछले एक दशक से अधिक समय में भारत में तीरंदाजी के विकास हेतु मिले सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया

नई दिल्ली, 20 मई : इंडियन आर्चरी एसोसिएशन के महासचिव एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा को वर्ल्ड आर्चरी फेडरेशन द्वारा एक महत्वपूर्ण खेल संस्था कॉमनवेल्थ गेम्स कमेटी का सदस्य नामित किया गया है।

प्रो. वी.के. मल्होत्रा के मार्गदर्शन में श्री वीरेन्द्र सचदेवा वर्ष 2008 से पहले दिल्ली आर्चरी एसोसिएशन तथा बाद में इंडियन आर्चरी एसोसिएशन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं।

अपने समर्पित कार्यों के माध्यम से श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने पिछले लगभग 15 वर्षों में देशभर में अनेक तीरंदाजी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है तथा स्कूलों में भी तीरंदाजी को खेल के रूप में प्रोत्साहित किया है।

श्री वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में आज तीरंदाजी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाला खेल बनकर उभरा है।

कॉमनवेल्थ गेम्स कमेटी में नामित होने के बाद श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने पिछले एक दशक से अधिक समय में भारत में तीरंदाजी के विकास हेतु निरंतर सहयोग देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *