डीएसए चुनाव : खेल कर सकता है तीसरा गुट!

sports news2

दिल्ली की फुटबॉल में घमासान जारी है l गनीमत बस इतनी है कि फिलहाल डीएसए के दो धड़े मैदान में नज़र आ रहे हैं और यह भी अच्छी बात है कि आपसी सुलह के भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं l लेकिन बड़ी खबर है कि सत्तासीन अध्यक्ष अनुज गुप्ता अपने पद पर बने रहना चाहते हैं और सरे आम अध्यक्ष पद पर बने रहने की इच्छा भी ज़ाहिर कर चुके हैं l उधर दूसरे गुट में बीएस मेहरा और सुशांत का दावा भी कमजोर नहीं है l हालांकि फिलहाल वरिष्ठ सदस्यों मगन सिँह पटवाल, हेम चंद और लियाक़त आदि द्वारा समर्थित मेहरा गुट का दावा ज्यादा दमदार नज़र आ रहा है लेकिन दिल्ली की फुटबाल के चाल चरित्र के बारे में पहले से कुछ भी कहना और दावा करना खतरे से खाली नहीं है l.कब कौन करवट बदल दे कह नहीं सकते l
सवाल यह पैदा होता है कि अनुज गुप्ता किस आधार पर फिर से पद पर बने रहने की मांग कर रहे हैं और कौन कौन उनके साथ हैं? उनके द्वारा बुलाई गई पिछली बैठक को दावे के साथ जोड़ कर देखें तो उनका पद पर बने रहना या फिर से अध्यक्ष बनने की सम्भावना बहुत कम है l इसलिए क्योंकि 20-22 समर्थकों से चुनाव नहीं जीते जा सकते l दूसरी तरफ नाराज और असंतुष्टों की तादाद लगभग दुगुनी है l ऐसे में अनुज की ज़िद्द के मायने नज़र नहीं आते लेकिन अनुज और उनकी टीम इसलिए आश्वस्त है क्योंकि उनके गिरोह ने विपक्षी खेमे में भी सेंध लगा रखी है जिनके बारे में दावे के साथ कुछ भी नहीं कहा जा सकता ऐसे महारथियों को ‘तीसरा’ या अवसरवादी कहना ठीक रहेगा l तीसरा गुट ऐसा है जोकि सही समय देख कर पलटी खा सकता है l
यह गुट कौनसा है और कौन कौन लोग इस गुट में शामिल हैं पहले से कुछ भी नहीं कहा जा सकता l इतना निश्चित है कि इस गुट में ऐसे मौका परस्त शामिल हैं जोकि दोनों धड़ों की बैठकों में शामिल नहीं हुए या दोनों जगह उपस्थित रहे l ऐसे अवसरवादीयों की तादात एक चौथाई जरूर है l ये लोग सोशल मीडिया पर बड़ी बड़ी हाँक रहे हैं और दोनों गुटों में अपने लिए सुरक्षित स्थान की तलाश में हैं l इतना तय है कि यदि तालमेल नहीं बैठा और अनुज – मेहरा गुट अड़े रहते हैं तो दिल्ली की फुटबाल को लूटने वाले गिद्ध अपनी मर्जी की सरकार बनाने में कामयाब हो सकते हैं l (एक चौथा गुट भी है जिसकी बात अगले अंक में.

Rajender Sajwan Rajender Sajwan,
Senior, Sports Journalist
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *