आज से नया महीना शुरू हुआ है और साथ में सिरदर्दी भी ले आया है। अगर आप भी बात-बात पर यूपीआई (UPI) करते हैं तो अब थोड़ा सावधान हो जाइए। सरकार ने अब पेमेंट पर डबल लॉक लगा दिया है जिसका सीधा मतलब ये है कि अब सिर्फ पिन (PIN) डालने से बात नहीं बनेगी। अब से आपको अपना पेमेंट पूरा करने के लिए पिन के साथ-साथ अपना फिंगरप्रिंट या फेस आईडी भी देना होगा या फिर कई बार फोन पर ओटीपी (OTP) आएगा। इसे टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कहते हैं और ये इसलिए किया गया है ताकि अगर कोई आपका पिन जान भी ले, तो भी वो आपके पैसे न निकाल सके।
खासकर अगर आप बड़ी रकम किसी को भेज रहे हैं या किसी नए बंदे को पहली बार पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं, तो सिस्टम अब पहले से ज्यादा पूछताछ करेगा। हो सकता है आपको लगे कि ये क्या फालतू का झंझट बढ़ा दिया है और पेमेंट में 10-20 सेकंड ज्यादा क्यों लग रहे हैं पर सच तो ये है कि आजकल जिस तरह से लोगों के खाते खाली हो रहे हैं, उसे देखते हुए ये सुरक्षा बहुत जरूरी थी। अब कम से कम ठगों के लिए आपका अकाउंट साफ करना नामुमकिन जैसा हो जाएगा।
एक और बड़ी राहत ऑटो-पे वालों के लिए है। अब बिजली का बिल हो या कोई और सब्सक्रिप्शन, बिना आपकी फाइनल हां के आपके खाते से एक रुपया भी नहीं कटेगा। हर महीने पैसे कटने से पहले आपके पास एक मैसेज आएगा और जब आप उसे कन्फर्म करेंगे तभी बैलेंस कटेगा। तो कुल मिलाकर बात ये है कि अब आपको पेमेंट करते वक्त थोड़ा और एक्टिव रहना होगा।अपने फोन का बायोमेट्रिक लॉक हमेशा चालू रखें और अगली बार जब आप पेमेंट करेंतो सिर्फ पिन के भरोसे न रहें। ये थोड़ी सी देरी आपके पैसों को बड़े फ्रॉड से बचा सकती है, इसलिए इस नए बदलाव को हल्के में न लें और सोच-समझकर ही लेन-देन करें
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1