नए वित्त वर्ष (2026-27) की शुरुआत आम आदमी के लिए बुरी खबर लेकर आई है। 1 अप्रैल को सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है।आज से 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹218 तक महंगा हो गया है।
आपके शहर में अब क्या है रेट?
दाम बढ़ने के बाद अब दिल्ली से लेकर मुंबई तक कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें ₹2000 के पार निकल गई हैं
दिल्ली: अब ₹2078 में मिलेगा।
मुंबई: यहाँ कीमत ₹2031 हो गई है।
कोलकाता: ₹2208 का भाव हो गया है।
चेन्नई: यहाँ सबसे महंगा ₹2246.50 में मिलेगा।
घरेलू सिलेंडर का क्या हाल है?
राहत की बात बस ये है कि घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में ये अभी भी ₹913 पर बना हुआ है। हालांकि, पिछले महीने इसमें ₹60 की बढ़ोतरी हुई थी जिससे जनता पहले ही परेशान है।
आप पर क्या असर पड़ेगा?
भले ही घर की गैस महंगी न हुई हो लेकिन कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से बाहर का खाना-पीना महंगा होना तय है। रेस्टोरेंट ढाबा और हलवाई अब खाने की प्लेट दाम बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा हवाई ईंधन (ATF) भी महंगा हुआ है जिसका सीधा असर फ्लाइट की टिकटों पर दिखेगा।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1