New Delhi: पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार थमने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता के नाम एक भावनात्मक पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव अभियान के दौरान बंगाल के लोगों से जो स्नेह और समर्थन मिला, उसने उन्हें नई ऊर्जा दी है। पीएम मोदी ने पत्र के जरिए राज्य के हर परिवार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की।
बंगाल में दिखी बदलाव की लहर
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि इस बार बंगाल की जनता के बीच एक अलग उत्साह और परिवर्तन की इच्छा साफ नजर आई। उनके मुताबिक युवा, महिलाएं, किसान, मजदूर और व्यापारी सभी विकसित बंगाल का सपना देख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य का हर वर्ग अब नई दिशा और मजबूत नेतृत्व चाहता है।
रैलियों और रोड शो को बताया विशेष अनुभव
पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान हुई सभाओं, रोड शो और रैलियों को खास अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता का प्रेम और अपनापन उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों द्वारा भेजे गए संदेश, पत्र और चित्रों को वह समय निकालकर देखते और पढ़ते हैं।
भय नहीं, भरोसे की राजनीति चाहिए
प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि बंगाल अब डर और हिंसा की राजनीति से आगे बढ़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि राज्य की बेटियां सुरक्षा चाहती हैं, युवा अवसर चाहते हैं और किसान समृद्धि की राह पर चलना चाहते हैं। इसी कारण जनता अब भरोसे की सरकार चाहती है।
बंगाल के विकास का दोहराया संकल्प
अपने संदेश के अंत में पीएम मोदी ने बंगाल की सुरक्षा और विकास को अपनी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य के सामने मौजूद चुनौतियों को अवसर में बदला जाएगा। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बंगाल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
