अक्सर रात के खाने के बाद दाल बच जाती है और अगले दिन कई लोग उसे दोबारा खाने की बजाय फेंक देते हैं। लेकिन थोड़ी-सी मेहनत से यही बची हुई दाल स्वादिष्ट और खस्ता कचौड़ी में बदली जा सकती है। अगर आप रोज़ एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
अगर दाल थोड़ी गाढ़ी है तो उसे सीधे इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं अगर दाल पतली है, तो पहले उसे हल्की आंच पर थोड़ा गाढ़ा कर लें ताकि भरावन तैयार करने में आसानी हो। इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छी तरह तैयार कर लें।
अब मैदा या गेहूं के आटे में थोड़ा तेल या घी डालकर नरम आटा गूंथ लें। छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उनमें तैयार दाल का मिश्रण भरें और हल्के हाथों से बंद कर दें। इसके बाद कचौड़ियों को धीरे-धीरे बेल लें ताकि भरावन बाहर न निकले।
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर कचौड़ियों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तेज आंच पर तलने से कचौड़ियां बाहर से तो जल्दी पक जाएंगी, लेकिन अंदर से पूरी तरह खस्ता नहीं बनेंगी। इसलिए धीमी से मध्यम आंच पर तलना बेहतर रहेगा।
गरमा-गरम कचौड़ियों को हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी या आलू की सब्जी के साथ परोसें। सुबह के नाश्ते में यह स्वादिष्ट डिश पूरे परिवार को पसंद आएगी। अगर घर में मेहमान आ जाएं, तो उन्हें भी यकीन नहीं होगा कि ये कचौड़ियां बची हुई दाल से बनाई गई हैं।
बची हुई दाल का इस तरह इस्तेमाल करने से न सिर्फ खाने की बर्बादी कम होती है, बल्कि रोज़ के नाश्ते में भी कुछ नया और स्वादिष्ट मिल जाता है। अगली बार जब दाल बच जाए, तो उसे फेंकने की बजाय इस आसान रेसिपी को जरूर आजमाएं।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1