नेहा पाठक की खूबसूरत अदाओं और कल्लू की सुरीली आवाज से सजा छठ गीत, बिहार की संस्कृति और परंपरा की दिखेगी झलक
भोजपुरी संगीत जगत में अपनी गायकी और अभिनय से खास पहचान बनाने वाले अरविंद अकेला कल्लू छठ महापर्व के अवसर पर अपना नया छठ गीत ‘श्रृंगार ह बिहार के’ लेकर दर्शकों के बीच आए हैं। यह गीत कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गीत के रिलीज होते ही भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
छठ महापर्व बिहार की लोकआस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। इस महापर्व के अवसर पर हर साल नए छठ गीतों का इंतजार रहता है। ऐसे में अरविंद अकेला कल्लू का यह नया गीत बिहार की मिट्टी, यहां की सांस्कृतिक विरासत और छठ की पारंपरिक खूबसूरती को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत करने की एक खास कोशिश है।
‘श्रृंगार ह बिहार के’ गीत में अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी मधुर और प्रभावशाली आवाज दी है। वहीं, नेहा पाठक अपनी खूबसूरत अदाओं से गीत के वीडियो में आकर्षण बढ़ाती नजर आ रही हैं। गीत के बोल रंजीत जिद्दी और अंकित कडसरा ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत आकाश मिश्रा ने तैयार किया है।
वीडियो का निर्देशन विवेक साजन ने किया है। कैमरा ब्रजेश यादव ने संभाला है, जबकि संपादन का कार्य मुरली जी ने किया है। गीत का डीआई रोहित सिंह ने किया है और इसका कॉन्सेप्ट अरविंद मिश्रा का है।
इस गीत के निर्माता आशु बाबा हैं। इसके निर्माण में विशेष सहयोग के लिए गुड्डू जी पांडेय, हनुमान जी पांडेय और सुजीत मीडिया आरा का विशेष आभार व्यक्त किया गया है।
कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ ‘श्रृंगार ह बिहार के’ छठ महापर्व के संगीतात्मक उत्सव में एक नया रंग जोड़ने के लिए तैयार है। अरविंद अकेला कल्लू के प्रशंसकों के साथ-साथ भोजपुरी संगीत प्रेमियों को भी इस गीत से काफी उम्मीदें हैं।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group