सोशल मीडिया पर वायरल हुई डराने वाली अफवाहें
सूर्य ग्रहण को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह की खौफनाक बातें फैलाई जा रही हैं। कोई कह रहा है कि आज दिन में ही पूरी दुनिया में घुप अंधेरा छा जाएगा, तो कोई दावा कर रहा है कि फोन का नेटवर्क और इंटरनेट ठप पड़ जाएगा।
दावा 1: आज पूरी दुनिया में छा जाएगा अंधेरा
यह दावा पूरी तरह से गलत और मनगढ़ंत है। सूर्य ग्रहण के दौरान अंधेरा केवल स्पेन, आइसलैंड और ग्रीनलैंड जैसे कुछ चुनिंदा देशों के सीमित इलाकों में ही कुछ मिनटों के लिए दिखेगा, पूरी दुनिया में नहीं।
दावा 2: ग्रहण के कारण ठप हो जाएगा इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क
यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। चंद्रमा के बीच में आने से ऐसी कोई तरंगें नहीं निकलतीं जो मोबाइल टावर या इंटरनेट केबल्स को नुकसान पहुंचा सकें, इसलिए सभी नेटवर्क बिल्कुल सामान्य रूप से काम करेंगे।
दावा 3: भारत में लगेगा सूतक काल और बंद रहेंगे मंदिर
यह दावा भी पूरी तरह बेबुनियाद है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात के समय लग रहा है और भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए धार्मिक नियमों के अनुसार यहां कोई सूतक काल लागू नहीं होगा और मंदिर खुले रहेंगे।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1