CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, जानिए कितने छात्र हुए पास और कैसे चेक करें परिणाम

Education Section

New Delhi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने बुधवार को अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए रिजल्ट घोषित होने की जानकारी दी। परीक्षा में शामिल छात्र अपना परिणाम DigiLocker के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट में छात्रों के अंक और उनका क्वालिफाइंग स्टेटस उपलब्ध कराया गया है।

तीन अलग-अलग श्रेणियों के छात्रों ने दी परीक्षा

CBSE की 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा मुख्य रूप से तीन तरह के छात्रों के लिए आयोजित की गई थी। पहली श्रेणी में वे छात्र शामिल थे जो बोर्ड परीक्षा के पांच जरूरी विषयों में से किसी एक में पासिंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाए थे और उन्हें कंपार्टमेंट मिला था। दूसरी श्रेणी में वे विद्यार्थी थे जिन्हें मुख्य विषय की जगह अतिरिक्त विषय के आधार पर पास घोषित किया गया था, लेकिन वे अपने मुख्य विषय में दोबारा परीक्षा देकर प्रदर्शन सुधारना चाहते थे। तीसरी श्रेणी में वे छात्र शामिल थे जो पहले ही 12वीं पास कर चुके थे, लेकिन अपने अंकों को बेहतर करने के लिए इम्प्रूवमेंट परीक्षा में बैठे थे।

2.91 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

आंकड़ों के मुताबिक, CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए कुल 2,91,576 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2,75,287 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 1,11,056 छात्र इम्प्रूवमेंट कैटेगरी और 1,64,231 छात्र कंपार्टमेंट कैटेगरी में परीक्षा देने पहुंचे। कंपार्टमेंट कैटेगरी में शामिल छात्रों में 53.08 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। इससे पहले CBSE ने 13 मई 2026 को 12वीं कक्षा की मुख्य बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था।

DigiLocker पर ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले DigiLocker के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद CBSE Class 12 Supplementary Result 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा। मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करने पर स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। छात्र अपने अंक और पास या क्वालिफाइंग स्टेटस को ध्यान से जांच लें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *