समंदर पर देश के सबसे लंबे पुल की शुरुआत, मुंबई से नवी मुंबई अब सिर्फ 20 मिनट दूर

Atal Setu 2

NEW DELHI. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती शुक्रवार को देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया।
सेतु के उद्घाटन के साथ ही मुंबई के उरण,उल्वे, पेन,पेनवेल, कर्जत और अलीबाग के आस-पास के क्षेत्र मे तीसरी मुंबई बसाए जाने का सपना साकार हो सकेगा। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद साल के अत तक इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि निर्माण व प्लानिंग का जिम्मा मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डिवेलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) को दिया गया है।

अब यात्रा होगी आसान
मुंबई और नवी मुंबई के बीच दो घंटे यात्रा करनी पड़ती है, जो की काफ़ी कठिन व अधिक समय लेने वाला होता है, सेतु के बन जाने के बाद इस प्रोजेक्ट के माध्यम से दोनों स्थानों के बीच की दुरी तय करने में अब केवल 20 मिनट का समय लगेगा। इस प्रोजेक्ट को बनने में करीब छह साल लगे हैं। बता बता दें की नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास तीसरी मुंबई शहर बसाने का प्रस्ताव है। भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल अटल सेतु से जुड़ेगा, ऐसे में सवाल ये उठता है कि मुंबई फिर नवी मुंबई और अब तीसरी मुंबई बसाए जाने की वजह क्या है? दरअसल मुंबई में लगातार बढ़ती आबादी के बीच लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के लिए काफी संघर्षों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों को बेहतर मकान, परिवहन की सुविधा और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराना ही इस नए शहर का उद्देश्य है। साथ ही उम्मीद है कि इस परियोजना से मुंबई, नवी मुंबई में और उसके आसपास के क्षेत्रों में समसामयिक विकास होगा।

सेतु उद्घाटन के बाद माननीय प्रधानमंत्री ने दिया संबोधन

22 किमी लंबे ब्रिज पर सफर करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंबई में जारी विकास कार्य पर पूरे देश की नजर है। पहले की सरकारें प्रॉजेक्ट को अटकाने का काम करती थी, लेकिन अब देश बदलने लगा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में बड़ा बदलाव हुआ है। पहले देश में मेगा स्कैम की बात होती थी, अब देश में मेगा प्रॉजेक्ट्स पर चर्चा हो रही है।

अटल सेतु से संबंधित जानने योग्य बातें

1. 1962 में पहली बार मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले सी ब्रिज का विचार सामने आया था।

2. 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ब्रिज का शिलान्यास किया था, लेकिन इस पर काम अप्रैल 2018 में शुरू हुआ।

3. 70 हजार वाहन रोज यहां से गुजरने का अनुमान है। यहां करीब 400 कैमरे लगाए गए हैं।

4. 18,000 करोड़ रुपये करीब लागत से किया गया है अटल सेतु का निर्माण। लॉकडाउन की वजह से इसमें देरी हुई और खर्च बढ़ गया।

5. 16.5 किलोमीटर लंबा समुद्र के ऊपर और लगभग 5.5 किमी जमीन पर बना है अटल सेतु।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *