क्रिकेट का महाकुंभ: 12 जून से शुरू होने जा रहा है महिला टी20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में सजेगा रोमांच का मंच

cricket

क्रिकेट प्रेमियों के लिए जून का महीना बेहद रोमांचक होने जा रहा है। आगामी 12 जून 2026 से आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का बिगुल बजने जा रहा है। इस बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले इंग्लैंड को मिली है। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमें इस फटाफट क्रिकेट के सबसे बड़े खिताब को अपने नाम करने के लिए मैदान पर उतरेंगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 12 जून को बर्मिंघम के ऐतिहासिक एजबेस्टन मैदान पर मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा जिसके बाद पूरे 23 दिनों तक दर्शकों को चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी।

कुल 33 मुकाबले और खिताबी जंग

इस बार टूर्नामेंट में दुनिया भर की मजबूत टीमें हिस्सा ले रही हैं। पूरे इवेंट के दौरान कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज के कड़े मुकाबलों के बाद शीर्ष पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 30 जून और 2 जुलाई को प्रतिष्ठित द किया ओवल मैदान पर खेले जाएंगे। वहीं, इस महाकुंभ का फाइनल मैच 5 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होगा, जहां नई चैंपियन टीम चमचमाती ट्रॉफी को अपने हाथों में उठाएगी।

14 जून को भारत-पाकिस्तान की महाभिड़ंत

भारतीय फैंस के लिए इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा आकर्षण 14 जून को होने वाला है। टूर्नामेंट के तीसरे दिन यानी रविवार 14 जून को पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह हाई-वोल्टेज मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। इस महामुकाबले को लेकर दोनों ही देशों के फैंस में अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टीम इंडिया इस बार हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में अपनी पहली टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम का दूसरा ग्रुप मैच 17 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ हेडिंग्ले में खेला जाना है।

तैयारियां पूरी फैंस को बेसब्री से इंतजार

टूर्नामेंट को लेकर इंग्लैंड के सभी वेन्यू जैसे लॉर्ड्स, एजबेस्टन ओवल और हेडिंग्ले पूरी तरह से सज चुके हैं। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को इस बार भी खिताब का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है लेकिन घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर इंग्लैंड और पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम उन्हें कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। यह वर्ल्ड कप महिला क्रिकेट के इतिहास में मील का पत्थर साबित हो सकता है क्योंकि इस बार रिकॉर्ड व्यूअरशिप मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। तो आप भी अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने के लिए तैयार हो जाइए!

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *