आईएसएल को लेकर गलत बयानी ISL

football 1

पेशेवर भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है कि देश की सबसे चर्चित, विख्यात और नामी आईएसएल फुटबाल लीग फिर से पटरी पर आ गई है l यह घोषणा करते हुए एआईएफएफ के उप महासचिव एम सत्यनारायण ने कहा कि लीग से जुड़े सभी विवाद निपटा लिए गए है और आईएसएल से जुड़े सभी क्लब एक राय से भारतीय फुटबाल को बेहतर सहयोग देने के लिए तैयार है l दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सत्य नारायण ने आईएसएल लीग को एशिया की श्रेष्ठ लीग करार दिया और कहा कि फेडरेशन भारतीय फुटबाल को लेकर बेहद चिंतित हैl लेकिन जब उनसे पूछा गया कि आईएस एल कैसे महाद्वीप की श्रेष्ठ लीग है तो उनसे जवाब देते नहीं बन पाया l हैरानी वाली बात यह है कि फेडरेशन अध्यक्ष कल्याण चौबे कुछ घंटे पहले राजधानी में मौज़ूद थे लेकिन शायद मीडिया का सामना करने कि हिम्मत नहीं जुटा पाए l l ऐसे में सत्यनारायण को मीडिया का सामना करना पड़ा l
उन्होंने भारतीय मूल के विदेशी खिलाड़ियों की भूमिका, लीग की तिथियों, लीग के संचालन और सुचारु रूप से चलाने को लेकर भी राय व्यक्त की l फिलहाल लीग को लेकर चल रही तमाम खुसफुसाहट समाप्त हो गई है l सत्यनारायण ने यह भी बताया कि सरकार ने भारतीय फुटबाल टीम को खेलों आगामी एशियाड में नहीं उतारने का फैसला किया है l लेकिन वह यह बताना भूल गए कि भारतीय फुटबाल टीम एशिया के पहले आठ देशों में शामिल नहीं है l जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने माना कि भारतीय फुटबाल का प्रदर्शन ठीक नहीं चल रहा l लेकिन उन्होंने अपने सब जूनियर, जूनियर और विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को शानदार बताया और वाह वाही लूटने की कोशिश की तो इस संवाददाता ने एक और सवाल दागते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ियों पर उम्र की धोखाधड़ी के आरोप लगाए जाते रहे है l यही कारण है कि हमारे ज्यादातर खिलाड़ी सीनियर वर्ग में नहीं चल
पाते l इस सवाल का जवाब उनसे देते नहीं बन पाया l फ़िरभी यह तय है कि आईएसएल नियत समय पर शुरू होगी l भाग लेने वाले सभी 14 क्लबों ने फेडरेशन की शर्तोन का पालन करने का विश्वास भी दिलाया है l

Rajender Sajwan Rajender Sajwan,
Senior, Sports Journalist
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *