New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में गोल्ड मेडल डाल दिया। सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल किए और शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी।
एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण
सुरुचि और कमलजीत ने सिर्फ गोल्ड ही नहीं जीता, बल्कि 484.6 अंकों के साथ नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी कायम किया। भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया की सुह्योन होंग और गाएउन चू की जोड़ी को 6.6 अंकों के अंतर से पीछे छोड़ा। दक्षिण कोरिया को 478.0 अंकों के साथ सिल्वर, जबकि ईरान ने 415.8 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
हर सीरीज के साथ मजबूत होती गई भारत की बढ़त
भारतीय जोड़ी ने फाइनल की शुरुआती सीरीज में ही 103 अंक हासिल कर बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे और तीसरे सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा और तीसरे सीरीज के अंत तक भारत का स्कोर 303.5 अंक पहुंच गया, जबकि दक्षिण कोरिया 300.2 अंकों पर था। अगले चरण में भी सुरुचि और कमलजीत ने अपनी बढ़त कायम रखी और आखिरी दौर में दक्षिण कोरिया की वापसी की कोशिश के बावजूद मुकाबला अपने नाम कर लिया।
क्वालिफिकेशन में भी रहा शानदार प्रदर्शन
फाइनल से पहले भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन में भी शीर्ष स्थान हासिल किया था। दोनों ने कुल 587 अंक जुटाए, जिसमें 29 इनर-10 शामिल रहे। खास बात यह रही कि कमलजीत को मूल रूप से सुरुचि के साथ जोड़ीदार नहीं बनाया गया था। पुरुषों की क्वालिफिकेशन में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद अंतिम समय में उन्हें सुरुचि के साथ जोड़ा गया और इस नई जोड़ी ने सीधे गोल्ड मेडल जीतकर इस फैसले को यादगार बना दिया।
भारत का एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड
सुरुचि सिंह और कमलजीत का यह स्वर्ण पदक एशियन गेम्स 2026 में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, शूटिंग में मिली इस जीत ने भारत के अभियान को और मजबूत किया है और सुरुचि- कमलजीत की जोड़ी ने रिकॉर्ड के साथ देश को एक और बड़ी उपलब्धि दिलाई।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
