पांड्या ब्रदर्स के बीच दरार: क्या आईपीएल 2026 में टूट गई हार्दिक और क्रुणाल की जोड़ी वानखेड़े के मैदान पर दिखी रिश्तों की कड़वाहट

IPL

आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। वैसे तो यह मैच बेंगलुरु की 18 रनों की जीत के लिए याद किया जाना चाहिए था लेकिन सोशल मीडिया और न्यूज़ हेडलाइंस में कुछ और ही छाया हुआ है। मैदान पर हमेशा एक-दूसरे को गले लगाने वाले और साथ हंसने वाले पांड्या ब्रदर्स यानी हार्दिक और क्रुणाल पांड्या के बीच जो कुछ भी हुआ, उसने फैंस को हैरान कर दिया है। मैच के दौरान और उसके बाद दोनों भाइयों के बीच दिखी तल्खी ने इन चर्चाओं को हवा दे दी है कि क्या अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

बाउंसर से लेकर एग्रेसिव सेलिब्रेशन तक का सफर

मैच के दौरान पहली बार तनाव तब दिखा जब मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आए। गेंदबाजी के मोर्चे पर उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या थे जो इस सीजन बेंगलुरु की जर्सी में नजर आ रहे हैं। क्रुणाल ने हार्दिक को एक तीखा बाउंसर मारा जिस पर हार्दिक ने उन्हें एक ठंडा सा स्टेयर दिया। इसके बाद जब हार्दिक पांड्या 40 रन बनाकर आउट हुए, तब क्रुणाल का जश्न देखने लायक था। उन्होंने किसी पेशेवर दुश्मन की तरह हवा में मुक्का मारते हुए बेहद एग्रेसिव सेलिब्रेशन मनाया। आमतौर पर भाई के आउट होने पर खिलाड़ी शांत रहते हैं लेकिन क्रुणाल का यह अंदाज़ा किसी कोल्ड वॉर की तरफ इशारा कर रहा था।

हैंडशेक विवाद ने अटकलों को दी और मजबूती

सबसे ज्यादा चौंकाने वाला पल मैच खत्म होने के बाद आया। जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे तब कैमरों ने कैद किया कि हार्दिक और क्रुणाल ने एक-दूसरे की तरफ देखा तक नहीं। दोनों ने न तो हाथ मिलाया और न ही गले मिले जो कि उनकी पुरानी परंपरा रही है। वे एक-दूसरे से नजरें चुराकर चुपचाप निकल गए। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह दृश्य पचा पाना मुश्किल था क्योंकि पांड्या ब्रदर्स अपनी ‘बॉन्डिंग’ के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर अब इसे भायवलरी के बजाय असली विवाद के रूप में देखा जा रहा है।

निजी जिंदगी या खेल का दबाव: क्या है असली वजह

सोशल मीडिया पर फैंस इस तल्खी के पीछे कई कयास लगा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि हार्दिक पांड्या की निजी जिंदगी में आए बदलावों और नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद से दोनों परिवारों के बीच दूरियां बढ़ी हैं। हालांकि, अभी तक न तो हार्दिक और न ही क्रुणाल ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। मुमकिन है कि यह खेल के प्रति उनका जुनून हो या फिर हार-जीत का दबाव

लेकिन वानखेड़े की उस रात ने पांड्या भाइयों के रिश्तों पर एक बड़ा सवालिया निशान जरूर लगा दिया है। अब देखना होगा कि क्या आने वाले मैचों में ये कड़वाहट दूर होती है या यह कोल्ड वॉर और गहराता जाएगा।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *