भारतीय खेल: ऐसे तो सुपर पावर नहीं बन पाएंगे!

How could India be the Super power in sports

भारत ने जब 1980 में हॉकी का स्वर्ण पदक जीता तो देश में हॉकी के लिए फिर से माहौल बनता नजर आ रहा था। हॉकी प्रेमी तो उत्साहित थे ही आम भारतीय खेल प्रेमी की बांछें भी खिल गई थीं। लगा जैसे हॉकी का स्वर्णिम दौर लौट रहा हो। लेकिन यह सब छलावा साबित हुआ और जब अगले ओलम्पिक में उतरे तो हॉकी चारों खाने चित हो गई। एक बार फिर से हॉकी से उम्मीद बंधी है। टोक्यो में जीते कांस्य पदक ने भारतीय हॉकी में जान फूंक दी है।

लेकिन भारतीय खेल प्रेमियों को सबसे ज्यादा राहत नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक से मिली है। जिस खेल में खाता खोलना भारी पड़ रहा था उसमें सीधे स्वर्ण जीतने पर भारतीय खेल प्रेमियों का रोमांचित होना स्वाभाविक है। रोमांच का आलम यह है कि आम खेल प्रेमी से लेकर खिलाडी, अधिकारी, खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और सरकार सभी का उत्साह सातवें आसमान पर है। यहां तक कहा जाने लगा है कि भारत शीघ्र ही खेलों की सुपर पावर बनने जा रहा है। लेकिन कैसे किसी को पता नहीं।

टोक्यो ओलम्पिक में नीरज के स्वर्ण पदक ने भारतीय खेलों की खाने वालों को एक अलग तरह का टॉनिक दिया है। खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, तमाम खेल संघ बड़े बड़े सपने देखने लगे हैं। उन्हें लगता है कि भारतीय खिलाडी अब रुकने वाले नहीं हैं। यह सही है की कुश्ती, बैडमिंटन, भारोत्तोलन और कुछेक अन्य खेलों में हमारे खिलाडी यदा कड़ा पदक जीत लाते हैं लेकिन सुपर पावर बनने के लिए एथलेटिक, तैराकीऔर जिम्नास्टिक में पदक विजेता खिलाडियों की फौजें तैयार करने की जरुरत होती है
इन खेलों में भारतीय खिलाडी कहाँ हैं बताने की जरूरत नहीं है। नीरज से पहले किसी भी भारतीय एथलीट ने ओलम्पिक पदक के दर्शन नहीं किए थे और आगे भी सिर्फ नीरज ही उम्मीद नजर आ रहेहैं।

यह सही है की हमारी पुरुष और महिला हॉकी टीमें ओलम्पिक और वर्ल्ड चैम्पियनों को पीट रही हैं लेकिन गए सालों का रिकार्ड भरोसा करने लायक नहीं है| प्राय एशियाड, कॉमनवेल्थ और ओलम्पिक में नाकाम रहने वाली टीमों पर ज्यादा भरोसा जोखिम का काम होगा| 1980 के बाद से तमाम ओलम्पिक आयोजनों में भारतीय हॉकी ने देशवासियों को जिस कदर शर्मसार किया किसी से छिपा नहीं है। इसलिए अभी हॉकी को ज्यादा सर चढाने की जरुरत नहीं है। हमारी टीमें बेल्जियम और जर्मनी को हरा सकती हैं लेकिन जब जापान और फ़्रांस से पिटती हैं तो आम खेल प्रेमी का दिल टूट जाता है।

एथलेटिक के बाद तैराकी में भी अधिकाधिक पदक दांव पर रहते हैं। जहां तक तैराकी की बात है तो एशियाड में पदक जीतना सम्भव नहीं हो पा रहा। जो देश क्षेत्र और महाद्वीप की तैराकी में गहरे तक डूबा हो उसके लिए तैराकी का ओलम्पिक पदक भला कैसे सम्भव होगा? इस खेल में भी अभी खाता खोलना है, जिसकी संभावना अगले कई खेलों तक नजर नहीं आती। रही जिम्नास्टिक की बात है तो दीपा करमाकर का उदय एक सपने जैसा था, जोकि कोरा झूठ साबित हुआ| उसके बाद भी कोइउम्मीद दिखाई नहीं देती। तो फिर कैसे बनेंगे सुपर पावर?

Rajender Sajwan Rajender Sajwan,
Senior, Sports Journalist
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *