New Delhi: दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर-कॉलेज टेनिस टूर्नामेंट 2025-26 की शुरुआत 4 नवम्बर 2025 को हुई, जिसका आयोजन लेडी श्रीराम कॉलेज में किया गया। पहले राउंड में हंसराज कॉलेज ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। हंसराज की ऋद्धिमा मिश्रा ने भुमि कक्कर को 6-3 से मात दी, जबकि शताक्षी चौधरी ने पुष्टि लड्डा को 6-2 से हराया।
क्वार्टर फाइनल में कड़ा मुकाबला
क्वार्टर फाइनल के पहले मैच में हंसराज कॉलेज ने जीसस एंड मैरी कॉलेज को 2-1 से हराया। जीसस एंड मैरी की जीतेश कुमारी ने शताक्षी चौधरी को 6-1 से हराकर टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन हंसराज की ऋद्धिमा मिश्रा ने वापसी करते हुए वाणी को 6-3 से हराया। निर्णायक डबल्स मैच में ऋद्धिमा मिश्रा और शताक्षी चौधरी की जोड़ी ने जीतेश कुमारी और काव्या शुक्ला को 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। वहीं, लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमन ने श्री वेंकटेश्वरा कॉलेज को 2-0 से हराया। काव्या नय्यर और अनन्या जैकब ने क्रमशः प्रज्ञा अग्रवाल और रीट अग्रवाल को 6-0, 6-0 से परास्त किया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में मिरांडा हाउस ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वीमेन को 2-1 से शिकस्त दी।
सेमीफाइनल और फाइनल की तैयारी
6 नवम्बर को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में हंसराज कॉलेज का सामना मिरांडा हाउस से सुबह 9 बजे होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में गार्गी कॉलेज और लेडी श्रीराम कॉलेज की टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद फाइनल और तीसरे स्थान के लिए मुकाबले खेले जाएंगे। इसी दिन दोपहर 1 बजे से दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम चयन ट्रायल्स भी शुरू होंगे।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
