भारतीय पैरालंपिक समिति के नए अध्यक्ष बने देवेन्द्र झाझड़िया

Aditya L1 5

NEW DELHI. भारतीय पैरालंपिक समिति के नए अध्यक्ष के नाम का एलान हो गया है। बता दें कि पिछले दिनों संन्यास की घोषणा करने वाले देवेन्द्र झाझड़िया को भारतीय पैरालंपिक कमेटी का नया अध्यक्ष चुना गया है। जानकारी के मुताबिक देवेन्द्र झाझड़िया ने तकरीबन 22 सालों तक भारत विभिन्न मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। कहा जाता है कि, इस दिग्गज के रिटायरमेंट के बाद ही भारतीय पैरालंपिक कमेटी का अध्यक्ष बनना तय हो गया था, वहीं अब अधिकारिक तौर पर भा एलान कर दिया गया है।

देवेन्द्र झाझड़िया का करियर

बता दें कि देवेन्द्र झाझड़िया का रिकॉर्ड बतौर खिलाड़ी शानदार रहा है। उन्होंने पैरालंपिक खेलों की भाला फेंक स्पर्धा में 2 बार भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा उन्होंने एक बार सिल्वर मेडल जीता। इस शानदार प्रदर्शन के लिए देवेन्द्र झाझड़िया को पद्म श्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका हैं। जानकारी के मुताबिक पद्म श्री अवॉर्ड के अलावा देवेन्द्र झाझड़िया मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड जैसे पुरस्कार भी अपने नाम कर चुके हैं। पिछले दिनों जब खेल मंत्रालय ने पैरालंपिक कमेटी से सस्पेंशन वापस लिया, तो झाझड़िया के संन्यास की खबर आई थी।

22 सालों के करियर में जीते कई इवेंट्स

साथ ही अब देवेन्द्र झाझड़िया राजनीति की पिच पर दिखाई देंगे। वह राजस्थान के चुरू जिले की राजगढ़ तहसील के झाझड़िया के ढाणी से आते हैं। बीजेपी ने देवेन्द्र झाझड़िया को चुरू लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बहरहाल, इस खिलाड़ी को भारतीय पैरालंपिक समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब है कि देवेन्द्र झाझड़िया ने अपने 22 सालों के करियर में कई इवेंट्स जीते।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

<span style=”color: #0000ff;”><a style=”color: #0000ff;” href=”https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1″ target=”_blank” rel=”noopener”>https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1</a></span>

<table class=”custom-su-table”>
<tbody>
<tr>
<td><img class=”alignnone wp-image-24893″ src=”https://saachibaat.com/wp-content/uploads/2022/07/Pooja-Kumari.jpg” alt=”” width=”100″ height=”133″ /></td>
<td>Ms. Pooja,</td>
</tr>
</tbody>
</table>
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *