अगर आज रात 8 बजे के बाद अचानक घर के बाहर सायरन की तेज़ आवाज़ आए या मोहल्ले की लाइटें गोल हो जाएं तो डरने वाली कोई बात नहीं है। दिल्ली सरकार और डिजास्टर मैनेजमेंट वाली टीमें आज पूरी दिल्ली में एक साथ एक बड़ी मॉक ड्रिल कर रही हैं। ये कोई असली खतरा-वतरा नहीं है बस एक तैयारी है।
प्रशासन को बीच-बीच में ये चेक करना पड़ता है कि अगर कल को सच में कोई हमला या बड़ी मुसीबत आ जाए तो अपनी पुलिस एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड कितनी जल्दी मौके पर पहुंचती है। इसीलिए आज रात सड़कों पर सरकारी गाड़ियां तेज़ी से भागती दिखेंगी और शोर भी होगा पर ये सब सिर्फ एक ट्रेनिंग का हिस्सा है।
ये ड्रिल दिल्ली के लगभग हर कोने में होनी है—करीब 33 जगहों पर। नई दिल्ली के बड़े होटलों से लेकर मालवीय नगर द्वारका के अस्पताल और रोहिणी-झंडेवालान जैसे इलाकों में काफी हलचल रहेगी। सरकार ने साफ कहा है कि इस दौरान एयर रेड सायरन बजाए जाएंगे और कुछ जगहों पर ब्लैकआउट यानी जानबूझकर अंधेरा भी किया जा सकता है।
सबसे ज़रूरी बात ये है कि व्हट्सएप पर आने वाले किसी भी उल्टे-सीधे मैसेज पर यकीन मत करना कि दिल्ली में ये हो गया या वहां हमला हो गया। ये सब कोरी अफवाहें होंगी। ये सिर्फ एक रिहर्सल है भाई। अगर आप उस वक्त गाड़ी चला रहे हैं और पीछे से कोई एम्बुलेंस सायरन बजाती आए, तो बस उसे रास्ता दे देना।
ये सब हमारी सेफ्टी के लिए ही हो रहा है ताकि दिल्ली हर मुश्किल घड़ी के लिए तैयार रहे। इसलिए शांत रहो और पैनिक बिल्कुल मत करना।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1