CAT 2022 : कैट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू

CAT exam 2022

कैट 2022 : कॉमन एडमिशन टेस्ट यानि कि कैट 2022 के लिए सूचना रविवार 31,जुलाई को जारी कर दिया गया है! इक्छुक उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर अपना नामांकन कर सकते हैं! साथ ही अब आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर सभी जानकारी उपलब्ध है, वह इस वेबसाइट के माध्यम से सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं! आपको यह भी बता दें कि कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन भारतीय प्रबंधन संस्थान की ओर से किया जाता है! कॉमन एडमिशन टेस्ट, 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त, 2022 की सुबह 10 बजे से शुरू कर दिया जाएगा! आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2022 को निश्चित की गई है! सभी आवेदन ऑनलाइन माध्यम द्वारा ही मान्य होगा! आधिकारिक सूचना के अनुसार भारतीय प्रबंधन संस्थान की ओर से Cat 2022 परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर, 2022 को किया जाना निश्चित किया गया है! साथ ही बता दें कि परीक्षा का आयोजन कुल 150 शहरों में निर्धारित केंद्रों पर एवं तीन पाली में किया जाएगा! इस बार उम्मीदवारों को अपनी पसंद के शहरों का चयन करने का मौका भी दिया जाएगा! इस परीक्षा का प्रवेश पत्र 27 अक्तूबर, 2022 को जारी कर दिया जाएगा!

Cat 2022 : क्या है जरूरी योग्यता?

Cat परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए! स्नातक में कम से कम 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है, वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 40 % अंक निर्धारित किए गए हैं!
नोटिफिकेशन कैसे चेक करें?

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं!
2. अब होम पेज पर बाईं ओर दिखाए गए Know more के सेक्शन पर जाएं!
3. अब Cat 2022 के लिंक पर क्लिक करें!
4. अब नोटिफिकेशन आपके स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में दिखाई देगा!
5. इसे डाउनलोड करें और जरूरत के लिए साथ ही इसका प्रिंट भी निकलवाएं!

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *