पश्चिम बंगाल में चुनावों का पारा अब एकदम सातवें आसमान पर है। बीजेपी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट निकाली है उसे देख कर साफ़ लग रहा है हा कि इस बार पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। मतलब साफ़ है दिल्ली से लेकर कोलकाता तक की घेराबंदी एकदम टाइट होने वाली है।
मोदी-शाह का जलवा
सबसे ऊपर तो वही नाम हैं जिनकी रैलियों में भारी भीड़ जुटती है प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह। बीजेपी को पूरा भरोसा है कि इनके आने से बंगाल का पूरा सीन ही बदल सकता है। साथ ही योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह जैसे दिग्गजों को भी मोर्चे पर लगा दिया गया हैताकि हर वर्ग के वोटर्स को साधा जा सके।
ग्लैमर और खेल का जबरदस्त तड़का
असली चर्चा तो उन नामों की हो रही है जो सीधे स्क्रीन से निकल कर सड़कों पर उतरने वाले हैं। इस बार मिथुन चक्रवर्ती और हेमा मालिनी के साथ कंगना रनौत भी बंगाल की गलियों में वोट मांगती दिखेंगी टेनिस स्टार लिएंडर पेस का नाम देख कर तो हर कोई हैरान रह गया पार्टी की नजर साफ़ तौर पर उन युवाओं और वोटर्स पर है जो इन स्टार्स के बड़े फैन हैं।
क्या होगा फाइनल नतीजा?
भले ही दिल्ली से बड़े चेहरे आ रहे हों पर जमीन पर सुवेंदु अधिकारी और दिलीप घोष जैसे लोकल नेताओं पर भी बहुत कुछ टिका है। अब देखना ये है कि क्या ये सितारों की फौज बीजेपी की नैया पार लगा पाती है या नहीं। बंगाल के वोटर्स का मन पढ़ना वैसे भी आसान नहीं है पर इतना तो तय है कि मुकाबला काफी कांटे का होने वाला है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1