गर्लफ्रेंड ने बंद की बातचीत तो ब्वॉयफ्रेंड ने लगाई आग, साथ रहने की जिद ने बिगाड़ी दोस्ती

Girlfriend stopped talking and boyfriend set him on fire

NEW DELHI. इंदौर के कनाड़िया इलाके में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के ही फ्लैट में आग लगा दी। इसके बाद इस आरोपी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपी पिछले एक साल से महिला को परेशान कर रहा था। इसे लेकर पीड़िता ने थाने में शिकायत भी किया था। लेकिन पीड़िता ने जब एमआईजी थाने में केस दर्ज कराया तो, आरोपी के परिवारजनों ने महिला से माफी मांगकर मामले को खत्म करने की कोशिश की। लेकिन आरोपी इसके बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

गुस्से में आकर फ्लैट में लगाया आग

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो वह खुद को निर्दोष बताने लगा। उसका कहना है कि फ्लैट में पहले से आग लगी हुई थी, मैंने केवल उस आग को बुझाई है, लेकिन जब आरोपी को फुटेज दिखाए गए तो, उसने बताया कि महिला उससे बात नहीं कर रही थी, इसलिए उसने गुस्से में आकर फ्लैट में आग लगा दी। जानकारी के मुताबिक ये फ्लैट कनाड़िया के आलोक नगर में है। इस महिला की उम्र 34 साल बताई जा रही है। बता दें कि महिला का पति नहीं है। वह इस फ्लैट में अपने दो बेटे के साथ रहती थी। महिला का कहना है कि वो आरोपी उर्फ तरुण को पिछले तीन सालों से जानती है। आरोपी ने कई बार महिला को उसके साथ रहने के लिए दबाव बनाया है, लेकिन महिला इस बात को इनकार करती रही। इसका परिणाम ये हुआ।

आरोपी ने 4 साल पहले अपनी पत्नी को छोड़ा

महिला ने बताया कि मैंने पिछले एक सालों से तरुण से बात करना बंद कर दिया था। इस दौरान आरोपी कई बार उसे कॉल करके परेशान भी करता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी शादीशुदा है, उसके बच्चे भी है और उसने 4 साल पहले अपनी पत्नी को छोड़ दिया। वर्तमान में दोनों का केस चल रहा है। तरुण की हरकतें कथित रूप से मेंटल की तरह हैं। वह महिला के साथ में रहना चाहता है। महिला इस रिलेशनशिप के लिए राजी नहीं है। एक बार उसने नाराज होकर महिला पर हाथ भी उठा दिया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी सनकी किस्म का आदमी है। उसके पिता फाइनेंस का काम करते हैं। एक भाई सुखलिया में मिठाई की दुकान चलाता हैं। घर के लोगों को कई बार उसे समझाने को कहा। शुरुआत में तो उन्होंने भी सपोर्ट किया। बाद में कहा कि तरुण से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

तेरे फ्लैट में आग लगा दी है, जाकर देख ले

महिला ने जब बात बंद किया तो उसने एक साल पहले उसके घर के आगे से कार चुरा लिया था। घर से 85 हजार रुपए भी निकाल कर ले गया। कनाड़िया थाने में शिकायत करने पर उसने कार लौटा दी थी। इतना ही नहीं, सात महीने पहले महिला एमआईजी इलाके में पार्सल लेने गई तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से कार से टक्कर मार दी। इस मामले में भी पीड़िता ने तरूण के खिलाफ एमआईजी थाने में केस दर्ज कराया था। महिला ने बताया बिल्डिंग में ही रहने वाली एक अन्य महिला के बेटे का बर्थडे होने के चलते वह पार्टी में गई थी। तब तरुण का कॉल आया। वह मिलने के लिए धमकाया। इनकार किया तो कहा कि तेरे फ्लैट में आग लगा दी है, जाकर देख ले।

महिला ने कई थानों में लगाई गुहार

मुझे पहले लगा कि सिर्फ धमकी दे रहा है। बिल्डिंग से कॉल आया तो पता चला कि घटना सही है। फ्लैट पर पहुंची तो सब कुछ तबाह हो चुका था। यहां पर करीब 21 फ्लैट हैं। सभी में परिवार रहते हैं। समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़िता ने बताया कि उनका आलोक नगर इलाके में कैफे है। यहां तरूण आता-जाता था। तीन साल पहले यहीं से बात शरू हुई थी। महिला ने बातचीत में तरूण को बता दिया कि वह पति से अलग है। इसके बाद आरोपी ने दोस्ती बढ़ाने की कोशिश की। लेकिन महिला ने इनकार कर दिया। महिला आरोपी को लेकर काफी समय से अलग-अलग थानों के चक्कर लगाती रही लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
[/su_table

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *