New Delhi: दिल्ली से ज्यूरिख जाने वाली स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट LX147 रविवार तड़के एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। विमान टेकऑफ की तैयारी में था, तभी अचानक तकनीकी खराबी के कारण उसमें धुआं उठने लगा। स्थिति को गंभीर देखते हुए पायलट ने तुरंत उड़ान रद्द कर दी और विमान को सुरक्षित रोक लिया।
इमरजेंसी स्लाइड से बाहर निकाले गए यात्री
विमान में कुल 232 यात्री सवार थे, जिन्हें एहतियातन तुरंत बाहर निकाला गया। एयरलाइन के मुताबिक यात्रियों और क्रू मेंबर्स को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर लाया गया, जबकि कुछ लोगों के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया गया। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित रहे।
6 यात्रियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया
घटना के दौरान कुछ यात्रियों को हल्की चोटें और घबराहट महसूस हुई, जिसके बाद छह लोगों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। एयरलाइन ने बताया कि सभी की हालत सामान्य है। साथ ही तकनीकी विशेषज्ञों की टीम विमान की जांच करेगी और यात्रियों के लिए जल्द वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की जाएगी।
दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी किया बयान
दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि घटना के बाद तुरंत पूरी इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए। एयरपोर्ट ने स्पष्ट किया कि यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और इस घटना का एयरपोर्ट के सामान्य संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
