Salman Khan Firing Case: गोलीबारी केस में हथियार सौंपने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, आरोपियों की बढ़ी हिरासत

www.saachibaat.com 2024 04 25T200532.631

NEW DELHI. 14 अप्रैल को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी की घटना ने हर किसी को दंग कर दिया। इसी बीच, मुंबई की एक अदालत ने गुरुवार को बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार दो लोगों की पुलिस हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी। बता दें कि अब इस मामले में पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। गोलीबारी के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने गुरुवार को पंजाब से दो लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही मामले में एक बड़ा खुलासा भी किया है।

दो आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हाल ही में हुई गोलीबारी के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने गुरुवार को पंजाब में दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी का कहना है कि सुभाष चंदर (37) और अनुज थापन (32) ने 15 मार्च को शूटरों को, हथियार और कारतूस उपलब्ध कराए थे। अधिकारी ने ये भी बताया कि दोनों को अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें मुंबई ले जाया जा रहा है।

आरोपियों की बढ़ी हिरासत

जानकारी के मुताबिक इससे पहले सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में पुलिस ने विक्की गुप्ता (24 वर्ष) और सागर पाल (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया था। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों को पिछली रिमांड खत्म होने के बाद आज अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को अब 29 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

14 अप्रैल की सुबह बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में हुई थी गोलीबारी

गुप्ता और पाल ने मोटरसाइकिल पर मौके से भागने से पहले 14 अप्रैल की सुबह बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 58 वर्षीय सलमान खान के घर के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी की। आरोपियों को 16 अप्रैल को गुजरात के कच्छ जिले के माता नो मध गांव से पकड़ा गया था। बाद में अपराध शाखा की टीम ने गोलीबारी में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के लिए एक तलाशी अभियान के दौरान गुजरात में तापी नदी से दो पिस्तौल, मैगजीन और गोलियां बरामद कीं। मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को मामले में वांछित आरोपी घोषित किया है।

https://saachibaat.com/entertainment/actress-regina-cassandra-to-wow-audiences-with-her-electrifying-performance-at-iifa-utsavam-2024/

Pooja
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *