श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट में पहुंचीं श्रद्धा कपूर, ‘आशिकी 2’ का गाना गाकर जीत लिया दिल, फैंस को याद आई आरोही

Ranvir

श्रद्धा कपूर जब भी अपने फैंस के बीच पहुंचती हैं, तो कुछ न कुछ ऐसा जरूर कर जाती हैं जिसकी चर्चा होने लगती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब एक्ट्रेस अचानक सिंगर श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट में पहुंच गईं। श्रद्धा की एंट्री ने वहां मौजूद लोगों को तो चौंकाया ही, लेकिन इसके बाद उन्होंने जो किया, उसने फैंस को सीधे ‘आशिकी 2’ के दिनों में पहुंचा दिया।

दरअसल, 22 नवंबर को बेंगलुरु में श्रेया घोषाल के ‘अनस्टॉपेबल इंडिया टूर’ का पहला कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था। इस दौरान श्रेया ने श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘ईथा’ का गाना ‘जी जी रे जी’ गाया। तभी श्रद्धा अचानक स्टेज पर पहुंच गईं और गाने पर डांस करने लगीं। दोनों को एक साथ स्टेज पर देखकर दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

लेकिन इस शाम का सबसे खास पल तब आया, जब श्रेया घोषाल ने श्रद्धा से उनकी फिल्म ‘आशिकी 2’ का गाना ‘सुन रहा है ना तू’ गाने की गुजारिश कर दी। पहले तो श्रद्धा थोड़ी हिचकिचाईं, लेकिन फिर उन्होंने माइक थाम लिया और गाना शुरू कर दिया। बस फिर क्या था, वहां मौजूद दर्शक जोर-जोर से उनका नाम चिल्लाने लगे। कई फैंस ने उन्हें आरोही कहकर भी बुलाया। यह वही किरदार है, जिसने श्रद्धा को रातोंरात लाखों लोगों का पसंदीदा बना दिया था।

इस दौरान श्रेया और श्रद्धा की बॉन्डिंग भी देखने लायक थी। परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। सोशल मीडिया पर इस पूरे पल के वीडियो वायरल हो रहे हैं और फैंस लगातार दोनों की तारीफ कर रहे हैं। इस कॉन्सर्ट में रैपर बादशाह ने भी सरप्राइज एंट्री की और श्रेया के साथ अपने गाने ‘माहिया’ पर परफॉर्म किया।

वहीं, श्रद्धा की आने वाली फिल्म ‘ईथा’ को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। यह फिल्म मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में श्रद्धा के साथ रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे। ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले उनका यह अंदाज फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *