New Delhi: धुरंधर 2: द रिवेंज’ की शानदार सफलता के बीच संजय दत्त हाल ही में अपने परिवार के साथ मुंबई में डिनर के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पत्नी मान्यता दत्त और बच्चे शाहरान व इकरा भी मौजूद थे। शांत पारिवारिक समय बिताने पहुंचे अभिनेता को देखते ही वहां फैन्स और पैपराजी की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे उनका निजी पल अचानक चर्चा का विषय बन गया।
पैपराजी पर जताया गुस्सा, वीडियो हुआ वायरल
रेस्टोरेंट के बाहर जैसे ही कैमरों ने उन्हें घेर लिया, संजय दत्त स्पष्ट रूप से असहज नजर आए। लगातार फोटो और वीडियो लेने से परेशान होकर उन्होंने पैपराजी से कैमरे बंद करने की अपील की। उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डिनर के बाद बाहर निकलते वक्त भी यही स्थिति दोहराई गई, जिससे अभिनेता की नाराजगी और बढ़ गई।
‘धुरंधर 2’ में दमदार अभिनय ने जीता दिल
संजय दत्त ने अपनी नई फिल्म ‘धुरंधर 2’ में एसपी असलम चौधरी के किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है, और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। खास बात यह है कि उनके इस रोल को सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी खूब सराहा जा रहा है।
‘केडी द डेविल’ के गाने को लेकर भी विवादों में रहे
हाल ही में संजय दत्त अपनी कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ के एक गाने को लेकर भी चर्चा में रहे। इस गाने में उनके साथ नोरा फतेही नजर आईं, लेकिन इसके बोलों को लेकर दर्शकों ने नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी आलोचना हुई और कुछ लोगों ने गाने को हटाने की मांग भी उठाई। इसके बावजूद यह गाना चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
