रणवीर सिंह की धुरंधर 2 तो सच में बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। किसे लगा था कि तीसरे हफ्ते में भी फिल्म इस कदर नोट छापेगी? कल फिल्म का 16वां दिन था और इसने इंडिया में ही 959 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। मतलब अब 1000 करोड़ का जो जादुई आंकड़ा है न वो बस कुछ ही कदम दूर है।
कल शुक्रवार था और फिल्म की कमाई गिरने के बजाय 20 परसेंट और बढ़ गई। कल-कल में फिल्म ने करीब 21 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। बड़ी बात ये है कि 16 दिन बाद भी थिएटर में भीड़ कम नहीं हो रही। वर्ल्डवाइड तो ये फिल्म पहले ही 1500 करोड़ का आंकड़ा पार करके इतिहास रच चुकी है। अमेरिका वगैरह में तो इसने बाहुबली 2 तक के रिकॉर्ड मिट्टी में मिला दिए हैं।
अब सारा मुकाबला दंगल और पुष्पा 2 से है। जिस हिसाब से रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की इस फिल्म को रिस्पांस मिल रहा है, लग रहा है कि अगले दो-तीन दिन में ये इंडिया की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी। आदित्य धर ने डायरेक्शन ही ऐसा किया है कि लोग बार-बार देखने जा रहे हैं। अगर आपने अभी तक नहीं देखी, तो भाई बहुत कुछ मिस कर रहे हो। बस अब संडे तक का वेट है, 1000 करोड़ का बोर्ड पक्का लगने वाला है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1