अनिल कपूर ने बताया, भंसाली की ‘सांवरिया’ से डेब्यू के बाद सोनम ने अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा था अपना घर

Entertainment News 12 2

स्टार प्लस का शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ हर हफ्ते दर्शकों की सराहना बटोर रहा है। दिलचस्प सवालों और जियोहॉटस्टार पर ‘प्ले अलॉन्ग’ के ज़रिए यह शो परिवार और दोस्तों को साथ मिलकर खेलने का मौका दे रहा है, जिससे वीकेंड का मज़ा और भी बढ़ जाता है। वहीं, प्रतियोगियों के साथ अनिल कपूर की दिल छू लेने वाली बातचीत और उनकी ज़िंदगी से जुड़े किस्से शो को और भी खास बनाते हैं। इस वीकेंड ‘अनुपमा’ की रुपाली गांगुली शो में शामिल होंगी। इस दौरान महिलाओं के अपने घर के सपने पर बातचीत करते हुए अनिल बताएंगे कि उनकी बेटी सोनम कपूर ने अपनी मेहनत की कमाई से अपना फ्लैट खरीदा था।

एपिसोड के दौरान रुपाली अपने किरदार अनुपमा के उस सपने का ज़िक्र करती हैं, जिसमें वह अपना एक घर चाहती है। वह बताती हैं कि एक महिला के लिए उसका अपना घर आत्मनिर्भरता और अपनेपन का एहसास लेकर आता है। रुपाली कहती हैं, “दुनिया में एक कोना ऐसा हो जो सिर्फ हमारा अपना हो। हर औरत को खुद की कमाई से, खुद के पैरों पर खड़े होकर अपना एक घर बनाना चाहिए, छोटा सा ही सही।”

उनकी यह बात सुनकर अनिल कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में सोनम के शुरुआती दिन याद आ जाते हैं। वह बताते हैं कि कैसे सोनम ने अपनी मेहनत और बचत से खुद का घर खरीदा।

अनिल कहते हैं, “सोनम ने अपने खुद के पैसे से अपना घर बनाया। मुझे खरीदने की ज़रूरत ही नहीं पड़ी। खुद अपनी मेहनत से बनाया।”

सोनम के करियर की शुरुआत को याद करते हुए वह आगे बताते हैं, “वह सिंगापुर से पढ़कर आई और भंसाली साहब की असिस्टेंट बनी। भंसाली साहब ने उसे ब्रेक दिया। थोड़े-थोड़े पैसे जमा करके उसने अपना एक फ्लैट खरीदा।”

सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ में उन्हें असिस्ट करके फिल्म इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 2007 में भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से रणबीर कपूर के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखा। अनिल के मुताबिक, सोनम ने अपनी कमाई से थोड़ी-थोड़ी बचत की और आखिरकार अपने लिए एक फ्लैट खरीदा।

देखिए ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’, इस वीकेंड रात 8 बजे, स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *