Weather Update : झुलसती गर्मी से लोगों का बुरा हाल, 38.2 डिग्री दर्ज हुआ दिल्ली का अधिकतम तापमान, मौसम विभाग ने जताया आंधी की संभावना

www.saachibaat.com 2024 05 09T020547.201

NEW DELHI. दिल्ली एनसीआर में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलने में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह धूप खिली रही। वहीं दोपहर में चिलचिलाती गर्मी और लू ने लोगों को झुलसाया। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि, नरेला इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नजफगढ़ में 39, जाफरपुर व पीतमपुरा में 38.2, आया नगर में 37.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। इधर, बृहस्पतिवार को धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। हालांकि, सूरज अपने तेवर दिखाएगा, इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने के साथ 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट

बीते बुधवार को तापमान में मामूली कमी आने के कारण पहाड़ों पर बारिश और तेज हवा हैं। तेज हवाओं के चलते हवा में नमी बढ़ी है। वहीं, दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पूर्व की दिशा से हवा 10 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली हैं। गौरतलब है कि दोपहर में बादल और सूरज का निकलना और ढ़लना जारी रहा। इससे आसमान में हल्के बादल छाए नजर आए। बताया जा रहा है कि अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। लेकिन, न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

https://saachibaat.com/politics/delhis-legal-drama-arvind-kejriwal-and-manish-sisodias-battle-in-court-manish-sisodia-to-be-granted-bail/

Pooja
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *