एल-आर: निखिल माथुर, दिल्ली राज्य प्रमुख, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन; सुधीश वेंकटेश, मुख्य संचार अधिकारी, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन

Education News

स्कॉलरशिप के लिए चुनी गई हर छात्रा को हर साल 30,000 INR दिए जाएँगे। यह राशि कॉलेज के पहले साल से लेकर छात्राओं की स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पूरा होने तक दी जाएगी। कोर्स पूरा करने के समय के मुताबिक किसी भी छात्रा को दो से पाँच साल तक यह स्‍कॉलरशिप मिल सकती है। इस तरह छात्रा को पढ़ाई पूरी होने तक अधिकतम कुल INR 1.5 लाख तक मिल सकते हैं। इस राशि का इस्तेमाल कॉलेज की फीस और पढ़ाई से जुड़े दूसरे खर्चों के लिए किया जा सकता है।

यह स्कॉलरशिप 2024 में शुरू की गई थी। आज 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्कूल की पढ़ाई पूरी करने वाली छात्राएँ इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली (NCT), झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं।

स्कॉलरशिप पाने के लिए छात्राओं का ऊपर बताए गए राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में से किसी सरकारी स्कूल से कक्षा 10 और 12 की पढ़ाई पूरी करना ज़रूरी है। साथ ही उन्‍हें भारत में कहीं भी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में स्नातक डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के पहले साल में दाखिला होना अनिवार्य है।

फ़ाउण्डेशन का मकसद हर साल पूरे भारत में लगभग 5 लाख छात्राओं को इस स्‍कॉलरशिप के ज़रिए मदद देना है। ज्यादातर स्नातक कोर्स लगभग तीन साल के होते हैं और छात्राओं को पूरे कोर्स के दौरान स्‍कॉलरशिप मिलती रहेगी। ऐसे में किसी भी समय करीब 15 लाख छात्राएँ अज़ीम प्रेमजी स्‍कॉलरशिप का लाभ ले रही हो सकती हैं। 2024 में स्‍कॉलरशिप शुरू होने के बाद से अब तक 1.9 लाख से अधिक छात्राओं को यह स्कॉलरशिप मिल चुकी है।

अज़ीम प्रेमजी स्‍कॉलरशिप के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और निःशुल्क है। यह आवेदन सिर्फ अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन की आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए किया जा सकता है।

अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन के CEO अनुराग बेहर ने कहा, “हमारे देश और समाज के भविष्य और उसकी ख़ुशहाली को हासिल करने और बनाए रखने में लड़कियों की भूमिका किसी भी दूसरे सामाजिक समूह से कहीं ज़्यादा होगी। इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में बराबर मौके मिलें। उच्च शिक्षा ऐसे ही सबसे अहम क्षेत्रों में से एक है। यह जिंदगी भर उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने और आगे बढ़ने की ताकत देती है। उच्च शिक्षा हासिल करने में लड़कियों को आज भी जिन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, हमारी स्‍कॉलरशिप उनमें से कुछ मुश्किलों को सीधे तौर पर दूर करने की कोशिश करती है।”

अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन के बारे में
अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन एक न्यायपूर्ण, बराबरी पर आधारित, मानवीय और टिकाऊ समाज बनाने की दिशा में काम करता है। फ़ाउण्डेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़े दूसरे क्षेत्रों में काम करता है। इसके लिए वह पूरे भारत में सरकारों, संस्थानों, नागरिक समाज के संगठनों और समुदायों के साथ मिलकर काम करता है।

Telegram Link

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *