संगीत की दुनिया में आशा भोसले का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। उनकी आवाज के साथ लोगों की कई यादें जुड़ी हुई हैं। अब उनके फैंस के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है, जो खुशी के साथ-साथ भावुक भी कर सकती है।
आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘Asha Forever’ नाम से एक खास प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे—आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान—भी शामिल होंगे। आमिर खान के जुड़ने के बाद इस प्रोजेक्ट को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है।
सबसे खास बात ये है कि इस प्रोजेक्ट में आशा भोसले की आखिरी रिकॉर्ड की गई आवाज भी सुनने को मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाने को उनकी जयंती के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है।
आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गाने गाए और अलग-अलग दौर के संगीत को अपनी आवाज दी। कभी उनके गानों ने लोगों को झूमने पर मजबूर किया तो कभी उनकी आवाज ने किसी की आंखों में आंसू ला दिए। यही वजह है कि उनकी आवाज आज भी लोगों के दिलों में उतनी ही खास है।
इस पूरे प्रोजेक्ट को और खास बना रहा है आमिर, शाहरुख और सलमान का साथ आना। तीनों खान आमतौर पर अलग-अलग फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में नजर आते हैं, लेकिन इस बार तीनों एक महान गायिका को श्रद्धांजलि देने के लिए साथ आए हैं।
संगीतकार ए. आर. रहमान भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। ऐसे में फैंस के बीच ये जानने की उत्सुकता है कि आशा जी की आखिरी रिकॉर्डिंग कैसी होगी और उसे किस तरह पेश किया जाएगा।
आशा भोसले की आवाज को सुनना उनके चाहने वालों के लिए सिर्फ एक गाना सुनने जैसा नहीं होगा। ये उन पुरानी यादों को दोबारा महसूस करने जैसा होगा, जिनमें उनकी आवाज हमेशा से मौजूद रही है।
अब फैंस को उस दिन का इंतजार है, जब आशा भोसले की आखिरी रिकॉर्डेड आवाज एक बार फिर लोगों तक पहुंचेगी। शायद किसी कलाकार को याद करने का इससे खूबसूरत तरीका और क्या हो सकता है कि उसकी आवाज को हमेशा के लिए लोगों के बीच जिंदा रखा जाए।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group