फरमान खान की बढ़ी मुश्किलें: प्यार की आड़ में कानून का उल्लंघन?

Farmaan Monalisa

उम्र का यह सच सामने आते ही प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। मोनालिसा के पति फरमान खान के खिलाफ मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में POCSO एक्ट तहत एफआईआर दर्ज की गई है। चूंकि मोनालिसा एक विशेष जनजाति

से आती हैं इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की अन्य सख्त धाराएं भी जोड़ी हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ एक शादी है या फिर नाबालिग के अधिकारों के साथ खिलवाड़

कागजों की हेराफेरी फर्जी दस्तावेजों के दम पर हुई थी केरल में शादी

जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि केरल में शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए कथित तौर पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का सहारा लिया गया था। उन दस्तावेजों में मोनालिसा की उम्र 18 साल से ऊपर दिखाई गई थी ताकि कानूनी अड़चनों से बचा जा सके। अब आयोग ने उन सभी जाली सर्टिफिकेट्स को रद्द करने और इस साजिश में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

आयोग की पैनी नजर वायरल होने से बड़ा है नाबालिग के अधिकारों का सवाल

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर वायरल होना किसी को कानून से ऊपर नहीं बना देता। मध्य प्रदेश और केरल पुलिस को एक साथ मिलकर इस मामले की तह तक जाने को कहा गया है। फिलहाल फरमान खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। यह पूरा मामला एक सबक है कि इंटरनेट पर जो दिखता है वह हमेशा सच नहीं होता। वायरल होने की चमक के पीछे अक्सर कुछ ऐसे सच दबे होते हैं जिनका सामना आखिरकार कानून की दहलीज पर ही होता है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *