राजस्थान रॉयल्स की एकतरफा जीत चेन्नई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक प्रदर्शन

IPL Rajasthan Royal

कल रात गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स RR ने चेन्नई सुपर किंग्स CSK को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ राजस्थान की टीम अब अंक तालिका में शीर्ष पर पहुँच गई है। मैच की शुरुआत से ही राजस्थान के गेंदबाजों ने दबदबा बनाए रखा जिससे चेन्नई की टीम कभी उबर ही नहीं पाई।

चेन्नई की बल्लेबाजी में बड़ा कोलेप्स

राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यह फैसला तब सही साबित हुआ जब जोफ्राआर्चर और नांद्रे बर्गर ने अपनी तेज गेंदों से चेन्नई के ऊपरी क्रम को पूरी तरह झकझोर दिया। ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन जैसे बड़े खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। एक समय पर चेन्नई का स्कोर 51 रन पर 5 विकेट था हालांकि निचले क्रम में जेमी ओवरटन ने 43 रनों की एक जुझारू पारी खेली जिसकी मदद से टीम 127 रनों तक पहुँच सकी राजस्थान की ओर से बर्गर और आर्चर के अलावा रवींद्र जडेजा ने भी शानदार गेंदबाजी की।

15 साल के वैभव का रिकॉर्ड तोड़ अर्धशतक

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम को वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत दिलाई मात्र 15 साल की उम्र में अपना हुनर दिखाते हुए वैभव ने चेन्नई के अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। उन्होंने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जो आईपीएल इतिहास के सबसे तेज अर्धशतकों में से एक है। अपनी 52 रनों की पारी में उन्होंने 5छक्के और 4 चौके जड़े। उनके इस निडर अंदाज ने पावरप्ले में ही मैच का रुख राजस्थान की ओर मोड़ दिया।

राजस्थान की आसान जीत

वैभव के आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल 38 और कप्तान रियान पराग 14 ने पारी को संभाला और बिना किसी अतिरिक्त जोखिम के 13वें ओवर में ही अपनी टीम को जीत दिला दी। चेन्नई के लिए यह हार एक बड़ा सबक है, जहाँ उन्हें अपनी बल्लेबाजी की गहराई और रणनीति पर दोबारा काम करने की जरूरत है। वहीं राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक नया सितारा मिला है, जो इस पूरे सीजन में चर्चा का विषय बना रहे|

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *