कोहरे के कारण भारत और साउथ अफ्रीका का मैच हुआ रद्द

fog

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार को चौथा टी20 मैच धुंध के कारण रद्द हो गया।। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस तक नहीं हो पाया। टॉस का निर्धारित समय साढ़े छह बजे थे। अंपायर्स ने 9 बजे तक धुंध कम होने का इंतजार किया और मुकाबला रद्द करने की घोषणा कर दी। पांचवां और आखिरी टी20 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। भारत के पास अहमदाबाद में इतिहास रचने का मौका होगा। भारत ने घर पर साउथ अफ्रीका से कभी टी20 सीरीज नहीं जीती है।

मैच शुरू होने का फैंस करते रहे इंतजार

3 घंटे से ज्यादा इंतजार करते रहे फैंस लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 6 बजे से फैंस पहुंच गए थे। वे करीब साढ़े तीन घंटे तक मैच शुरू होने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोहरा कम नहीं हुआ। ऐसे में फैंस को निराश होकर लौटना पड़ा।

लखनऊ में AQI 400 के पार

खराब हवा की क्वालिटी की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. लखनऊ में AQI 400 से काफी ज्यादा था, जब हार्दिक पांड्या को ट्रेनिंग के दौरान मास्क पहने देखा गया. AQI लेवल भी कम नहीं हुआ और इसे मैदान पर खिलाड़ियों के लिए खतरनाक माना गया. दोनों टीमों ने करीब 7:15-7:30 बजे अपनी ट्रेनिंग खत्म की और नतीजे का इंतज़ार करते हुए पवेलियन लौट गईं. तब से, 9 बजे और 9:25 बजे दो और इंस्पेक्शन हुए, लेकिन हालात कभी बेहतर नहीं हुए और अंपायरों को गेम रद्द करना पड़ा. धर्मशाला में तीसरे T20I में जीत के बाद भारत पांच मैचों की सीरीज़ में 2-1 से आगे है.

टिकट के पैसे किए जाएंगे वापिस

भारत और साउथ अफ्रीका मुकाबला रद होने से सबसे ज्यादा मायूसी दर्शकों को है। क्योंकि उनका पैसा और समय दोनों खराब हुआ। हालांकि, यूपीसीए के एक पदाधिकारी के अनुसार, जो मैच रद होता है उसका पूरा पैसा वापस मिलता है। इस मैच का भी पैसा दर्शकों को मिलेगा, जिसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *