शुभमन गिल को मिली अस्पताल से छुट्टी, गर्दन में आई मोच के वजह से हुए थे भर्ती

Shubman Gill 3

भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी खबर है.टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. गिल से सौरव गांगुली अस्पताल में मुलाकात की. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान गांगुली ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच की विकेट टेस्ट के लायक नहीं थी. गिल को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई जहां गर्दन में लगी चोट के लिए उनका इलाज चल रहा था.

हालत में हुई सुधार

हालत में हुआ सुधार फिलहाल गिल की हालत स्थिर है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। वह बिना किसी परेशानी के चलने-फिरने और अपनी गर्दन हिलाने में सक्षम हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अस्पताल जाकर शुभमन गिल से मुलाकात की थी। गांगुली अस्पताल में लगभग 15 मिनट रुके थे।

दूसरे मैच खेलने पर है सवाल

गिल की अनुपस्थिति के चलते भारत को 124 रन के लक्ष्य पर नियंत्रण बनाने में दिक्कत हुई. ईडन गार्डन्स की टर्निंग पिच पर बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे और टीम केवल 93 रन पर ऑल आउट हो गई. इस हार के चलते दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से जीत मिली और वे सीरीज में 1-0 की बढ़त पर हैं. अब सबकी नजरें गिल पर टिकी हैं कि क्या वह 22 नवंबर से गुवाहाटी में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए पूरी तरह फिट हो पाएंगे, ताकि भारत सीरीज में वापसी कर सके और हार से बच सके.

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *