गर्व से कहो हम भारतीय हैं

Flag

मज़बूत भारत 🇮🇳 तो मज़बूत तिजारत

मज़बूत तिजारत तो मज़बूत हर इमारत

मज़बूत इमारत तो हर भारतीय नियामत

भारतीय नियामत तो दुनिया करे इबादत

दृढ़ विश्वास का एक प्रतिमान है भारत

जगमग सितारों का आसमान है भारत

योग मुद्राओं का असीम योगदान है भारत

शोध विधियों का वर्चस्व विज्ञान है भारत

हर दिल की अभिन्न मुस्कान है भारत

सभ्यता का दुनिया को वरदान है भारत

हृतिका और सत्य का आव्हान है भारत

हर भारतीय का निसंदेह अरमान है भारत

युवक-युवतियों का बढ़ता उत्थान है भारत

हर दिल की अभिन्न मुस्कान है भारत

वेद उपनिषदो का अभीष्ट ज्ञान है भारत

सहनशीलता का एक वरदान है भारत

भाईचारे का अग्रणीय अनुदान है भारत

सार्वजनिक उद्देश्यों का प्रदान है भारत

हर दिल की अभिन्न मुस्कान है भारत

राम-कृष्ण-शिव का संस्थान है भारत

गंगा जमुना सरस्वती का मिलान है भारत

तिरंगे की करता वंदनीय सम्मान है भारत

सैनिकों की शहादत का मान है भारत

हर दिल की अभिन्न मुस्कान है भारत

गर्व से कहो हम भारतीय भाग्यशाली हैं

गर्व से कहो हम भारतीय गौरवशाली हैं

गर्व से कहो हम भारतीय प्रतिभाशाली हैं

गर्व से कहो हम भारतीय प्रभावशाली हैं ।।

Sunil Kapoor 1 Sunil Kapoor
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *