70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में फिर दिखी शाहरुख-काजोल की जादुई जोड़ी, थ्रोबैक तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

Shahrukh Khan kajol

बीते शनिवार रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन हुआ, जहां बॉलीवुड के कई सितारे अपनी मौजूदगी से महफिल में चार चांद लगा गए। इस खास शाम का सबसे आकर्षक पल तब बना, जब मंच पर एक बार फिर हिंदी सिनेमा की सबसे प्रिय ऑनस्क्रीन जोड़ी शाहरुख खान और काजोल साथ नजर आई। दोनों कलाकारों को इस समारोह में सिने आइकॉन अवॉर्ड से नवाज़ा गया, जिसने दर्शकों को 90 के दशक की यादों में लौटा दिया।रविवार सुबह काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो बेहद खास तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें देखकर उनके फैंस nostalgia में डूब गए। पहली तस्वीर 1995 की है, जब शाहरुख और काजोल ने अपनी आइकॉनिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था। उस ऐतिहासिक पल को अभिनेत्री ने एक नई तस्वीर के साथ जोड़ा 70वें फिल्मफेयर की जिसमें दोनों सितारे लगभग 30 साल बाद उसी अंदाज़ में पोज देते नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह रही कि दोनों ने इस बार भी मैचिंग आउटफिट पहने थे, मानो वक्त ने फिर वही जादू दोहरा दिया हो।

30 साल बाद फिर मिला सम्मान

काजोल ने इस थ्रोबैक पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा,वह तब की बात है, यह अब की बात है। अब तक का सबसे शानदार थ्रोबैक। मेरी सातवीं ब्लैक लेडी के लिए फिल्मफेयर का धन्यवाद। यह पोस्ट न सिर्फ उनके शानदार करियर की याद दिलाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि काजोल का फिल्मफेयर सफर अब तीन दशकों से अधिक का हो चुका है। अभिनेत्री को अपना पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड 1995 में *दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे* के लिए मिला था और 2025 में उन्हें सातवां अवॉर्ड सिने आइकन के रूप में मिला है।शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों ने साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें *करण अर्जुन*,कुछ कुछ होता है,कभी खुशी कभी ग़म ,माय नेम इज़ खान और दिलवाले जैसी फिल्में शामिल हैं। जब भी यह जोड़ी स्क्रीन पर नजर आती है, दर्शकों को एक खास किस्म की जादुई केमिस्ट्री देखने को मिलती है और 70वें फिल्मफेयर में उनका साथ एक बार फिर उसी जादू को ताजा कर गया।

बॉलीवुड की सबसे बेस्ट जोड़ी

काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी एक ऐसी जोड़ी है जिसे आज भी दर्शक देखना बेहद पसंद करते हैं। इन दोनों ने एक साथ मिलकर कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और दर्शकों का दिल जीत है। इनकी जोड़ी को वन ऑफ द बेस्ट जोड़ी का बॉलीवुड कहा जाता है। इनके बीच की केमिस्ट्री, नोक झोक, मस्ती मजाक दर्शकों को बेहद पसंद है। काजोल बॉलीवुड की सबसे बिंदास एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है जो अपनी बेबाक अंदाज और शानदार अभिनय के लिए मशहूर है। तो वहीं शाहरुख खान की बात करें तो उन्हें बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है। लोग प्यार से उन्हें किंग खान कहकर बुलाते हैं और शाहरुख खान भारत के सबसे बेहतरीन कलाकारों की लिस्ट में आते हैं। हाल ही में शाहरुख खान को राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया और इस बार वह फिल्मफेयर अवार्ड में भी अपने एक्टिंग का जलवा बनाए रखें। कई सालों बाद शाहरुख और काजोल की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के बीच देखने को मिली और काजोल ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीर शेयर कर पुराने दिनों को याद किया। जिसे देखकर फैंस लगातार उसे पर प्यारे-प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *