विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने सगाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सेरेमनी बेहद प्राइवेट रखी गई थी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। चूंकि पूरी रस्म पर्दे के पीछे हुई इसलिए अभी तक सगाई की कोई फोटो सामने नहीं आई है। यही वजह है कि फैंस बेसब्री से दोनों के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं.
प्राइवेट सेरेमनी में हुई सगाई
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों की सगाई एक प्राइवेट सेरेमनी में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के बीच हुई है। कहा यह भी जा रहा है कि दोनों ने अपनी शादी का एलान करने से पहले कुछ दिनों इंतजार करने का फैसला लिया है। इसलिए सगाई को लेकर भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
जानिए दोनों कबसे है रिलेशन में ?
दोनों एक्टर्स ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है और न ही इस बारे में खुलकर बात की है। लेकिन कई बार दोनो को रेस्टोरेंट्स में साथ स्पॉट किया गया है और कई मौकों पर दोनों को साथ में छुट्टियां मानते भी स्पॉट किया गया है। विजय और रश्मिका का नाम पहली बार साल 2018 की सुपरहिट फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के दौरान जुड़ा था और इसके बाद 2019 में आई ‘डियर कॉमरेड’ ने उनके अफेयर के चर्चा तेज कर दिए थे।
कब करेंगे दाेनों शादी?
अब सबकी नजरें उनकी शादी पर टिकी हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, विजय और रश्मिका अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, शादी को लेकर बाकी डिटेल्स का इंतजार अभी किया जा रहा है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1