85 साल बाद पटना में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, विधानसभा चुनाव पर रहेगी नजर

Rahul Gandhi 9

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहा है जिसे लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। जब से बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान हुआ है तब से एक मुद्दा जो सुर्खियां बटोर रहा है वह है SIR का जिसे लेकर पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर। अभी कुछ समय पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में वोट चोरी यात्रा निकाला था। राहुल गांधी का भाजपा पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव में वोट चोरी कर सकता हासिल की है। इसके बाद अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।बता दे कि 85 साल बाद बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है। इस बैठक को पटना में कराने का आइडिया राहुल गांधी का है। वहीं, ये भी माना जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कार्यसमिति में कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। कांग्रेस के रणनीतिकारों को उम्मीद है कि इस बैठक का फायदा प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा।

विधानसभा चुनाव पर कितना होगा असर?

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि पिछली बार कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। उस दौरान हमारा स्ट्राइक रेट 27 प्रतिशत के करीब रहा और 19 सीटें जीतने में सफल हुए थे। इस बार भी कांग्रेस 70 सीटों की मांग कर रही है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि इस बार उनका स्ट्राइक रेट अच्छा रहेगा और हमें तीन दर्जन से अधिक सीटें जीतने के उम्मीद है। कांग्रेस पार्टी बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी प्लानिंग कर रहे हैं। ताकि इस बार वह बिहार के ज्यादा से ज्यादा सीट पर जीत दर्ज कर सके। कांग्रेस बिहार में अपनी बहुमत लाने के लिए तमाम कोशिश से कर रहे हैं। और अधिक से अधिक का सीट पानी की कोशिश कर रहे हैं ताकि वह अपनी उम्मीदवार उतार सके और एक बार फिर बिहार में कांग्रेस सत्ता में लौट सके।

कांग्रेस का तालमेल पर विशेष ध्यान

कांग्रेस के नेताओं का लग रहा है जमघट
कहा जा रहा है कि कांग्रेस इस बार बिहार में महागठबंधन के साथ तालमेल पर विशेष ध्यान देगी। सदाकत आश्रम के सूत्र बताते हैं कि राहुल गांधी के प्रयास से पार्टी के भीतर की खेमेबाजी पर काफी लगाम लगी है। 24 सितंबर को कांग्रेस कार्यसमिति की बेठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस के नेता पटना पहुंचने लगे हैं। इस बैठक में केन्द्र सरकार और राज्यों की सरकार तथा बिहार राज्य से जुड़े मुद्दे पर विशेष तौर से विमर्श होगा।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *