भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। 17 सितंबर को वे अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। गुजरात के वडनगर में एक साधारण परिवार में जन्मे मोदी ने अपने संघर्ष और समर्पण के बल पर आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अलग पहचान बनाई है। उनके जीवन की यात्रा करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है। आज नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और आपको बता दे कि वह लगातार सत्ता में और प्रधानमंत्री के पद पर पिछले 14 साल से बने हुए हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान भारत के लिए कई सर्वश्रेष्ठ कार्य किए हैं जो सरहनी है और इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में लिखा जा चुका है। उन्होंने राम मंदिर से लेकर देश के युवा और किसानों के लिए एक से बढ़कर एक निर्णायक कदम उठाए है।
जब जन्मदिन पर बने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
नरेंद्र मोदी का 66वां जन्मदिन साल 2016 में ऐतिहासिक साबित हुआ था। इस अवसर पर कई अनोखी उपलब्धियां दर्ज की गईं, जिन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली। उस दिन 989 बच्चों ने महज 30 सेकंड के भीतर दीप प्रज्वलित कर एक अद्भुत नजारा पेश किया। इसके अलावा करीब 1000 दिव्यांगजनों ने अपनी व्हीलचेयर के सहारे एक विशाल व्हीलचेयर लोगो बनाया, जिसने दूसरा रिकॉर्ड कायम किया। इसी दिन तीसरा रिकॉर्ड तब बना जब 1700 श्रवण बाधित लोगों को एक ही स्थान पर 3400 हियरिंग एड्स वितरित किए गए। इस तरह मोदी के जन्मदिन पर तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बने।
इस बार जन्मदिन पर क्या होगा खास
मोदी का 75वां जन्मदिन भी खास तैयारियों के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित लघु फिल्म ‘चलो जीते हैं’ को 2 अक्टूबर तक देशभर के 500 से अधिक सिनेमाघरों और लाखों स्कूलों में प्रदर्शित किया जाएगा। यह फिल्म स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित है और युवाओं को आशा, सेवा और हार न मानने का संदेश देती है।दिल्ली में भी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए 17 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग जैसे आयोजन शामिल होंगे। इसके अलावा ‘सेवा का सम्मान’ नामक विशेष कार्यक्रम भी होगा, जिसमें सफाईकर्मियों, ड्राइवरों, चपरासियों और चौकीदारों जैसे मेहनतकश वर्ग को सम्मानित किया जाएगा।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1