भारत और पाकिस्तान के एशिया कप मैच के खिलाफ भारत में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। देश की राजधानी नई दिल्ली में इस मैच के प्रसारण के खिलाफ विरोध रहा है। दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित माई स्क्वायर बार में बड़ी संख्या लोग भार-पाक मैच के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ व्यापारी मुनाफे के लिए इस मैच को दिखा रहे हैं। देश आतंकवाद और सीमा पर शहीदों के मुद्दों से जूझ रहा है।
पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारी बिना अनुमति के इकट्ठा हुए थे और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हाथों में तिरंगा लेकर नारेबाजी हुई
कनॉट प्लेस में स्थित माई स्क्वायर बार में प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और तिरंगा लेकर जोरदार प्रदर्शन कर रहे है।विरोध प्रदर्शन के दौरान लोग इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे है। लोगों ने सरकार और व्यावसायिक हितों पर सवाल उठा रहे है। इस विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
होटल में मैच हुआ बंद
कोंडली से AAP विधायक कुलदीप कुमार के साथ पार्टी के कार्यकर्ता एक होटल पहुंचे. पार्टी के मुताबिक, यहां पर भारत-पाकिस्तान का मैच चल रहा था. AAP ने X पर बताया कि होटल मालिक से मैच बंद कराने की गुजारिश की गई, जिसे होटल मालिक ने मान लिया. इसके बाद उन्होंने अपने होटल में मैच दिखाना बंद कर दिया.
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1