अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर दो राउंड फायर कर बाइक सवार दो आरोपी भाग निकले। मामले में रोहित गोदारा गोल्डी बरार के ट्वीट से सनसनी फैली है जिसमें उसने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। घटना के दौरान दिशा पाटनी के रिटायर्ड सीओ पिता व रिटायर मेजर बहन समेत तीन लोग घर के अंदर सो रहे थे। एसएसपी ने इस मामले में एसपी सिटी के नेतृत्व में पांच टीम गठित की हैं।
एसएसपी का बयान
एसएसपी ने बताया कि एसपी सिटी व एसपी क्राइम के नेतृत्व में पांच टीम गठित की हैं, इनमें सर्विलांस व एसओजी भी शामिल हैं। घटना के वक्त घर के अंदर जगदीश पाटनी, उनकी पत्नी व बेटी रिटायर्ड मेजर खुशबू पाटनी थे जो सो रहे थे। परिवार की सुरक्षा के लिहाज से पुलिसबल लगा दिया गया है। टीमों को आरोपी ट्रेस करने की जिम्मेदारी दी गई है।
रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गिरोह ने ली जिम्मेदारी
रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गिरोह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने दिशा की बहन खुशबू पाटनी द्वारा प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य को लेकर की गई टिप्पणी का बदला लिया है। साथ ही पोस्ट में धमकी दी गई है कि अगर किसी ने भी संतों और धर्मों के खिलाफ टिप्पणी की तो वह उसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। हालांकि, अब यह पोस्ट डिलीट कर दिया गया है।
सनातन धर्म को नीचा दिखाने का लगा आरोप
हमारे सनातन धर्म का नीचा दिखाने की कोशिश की थी. हमारे आराध्य देवी देवताओं का अपमान नही सहा जायेगा. ये तो महज एक ट्रेलर था. अगली बार फिर से इसने या किसी और ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई तो उनके घर में से किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे. ये संदेश सिर्फ इसके लिए ही नहीं है बल्कि जितने भी फिल्म जगत के कलाकार और उनसे जुड़े लोग हैं.
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1