एशिया कप में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, यूएई टीम को किया ऑल आउट

Asia Cup

भारत ने बुधवार को एशिया कप के दूसरे मैच में संयुक्त अरब अमीरात को 93 गेंदे शेष रहते नौ विकेट से हरा दिया। यूएई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 57 रन ही बना सकी। इसके जवाब में भारत ने 4.3 ओवर में एक विकेट पर 60 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत ने टी20 इंरनेशनल क्रिकेट में शेष गेंद के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। 93 गेंद रहते हुए भारत ने यह मैच अपने नाम कर लिया।

58 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। चौथे ओवर में जुनैद सिद्दीकी ने अभिषेक शर्मा को आउटकर यूएई को पहली सफलता दिलाई। अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में तीन छक्के और दो चौके लगाते हुए 30 रनों की पारी खेली। शुभमन गिल ने नौ गेंदों दो चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 20) रन बनाये।

भारत की सबसे बड़ी जीत

पारी में गेंद बाकी रहते हुए यह भारत की सबसे बड़ी जीत रही। टीम इंडिया ने UAE के खिलाफ दुबई में 27 गेंद (4.3 ओवर) में ही टारगेट हासिल कर लिया, यानी 93 गेंदें बाकी रह गईं। इससे पहले 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ दुबई में ही भारत 81 गेंद बाकी रहते जीत गया था।

जानिए कब होगा अगला मुकाबला

ग्रुप स्टेज में भारत का ये पहला ही मैच था और अब उसका अगला मुकाबला रविवार 14 सितंबर को पाकिस्तान से होगा. ये मैच भी दुबई में ही खेला जाएगा. इससे पहले पाकिस्तानी टीम 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ ग्रुप-ए के अपने पहले मैच से अभियान की शुरुआत करेगी और फिर भारत से भिड़ेगी.

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *