रामलला का दर्शन करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

CM Yogi 2

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की खुशहाली तथा शांति की कामना की। मंदिर परिसर में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की।हनुमानगढ़ी से निकलने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा भी की। दर्शन-पूजन के बाद सीएम ने श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके साथ ही उन्होंने राम दरबार में भी पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें निर्माण की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

श्रद्धांजलि सभा में हुई शिरकत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या स्थित राज सदन में दिवंगत बिमलेंद्र मोहन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने बिमलेंद्र मोहन के पुत्र, प्रसिद्ध साहित्यकार और कवि यतींद्र मोहन मिश्र से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों, जिनमें शैलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र और साकेत महाविद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक शामिल थे, से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सीएम योगी के दौरे को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। अयोध्या एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या धाम तक सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहीं। श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से स्टेट प्लेन द्वारा गोरखपुर रवाना हुए।मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्त समेत प्रशासन और शासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें आईजी प्रवीण कुमार, कमिश्नर राजेश कुमार, डीएम निखिल टीकाराम, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय भी शामिल थे।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *