इजरायल ने किया यमन पर हमला, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना

Israel attacked Yemen

रविवार दोपहर यमन की राजधानी सना में इजराइली हवाई हमलों के बाद तेज विस्फोटों की आवाज सुनी गई. एक सुरक्षा सूत्र ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि इजराइल ने सना में हमला किया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कि हमलों में राष्ट्रपति भवन और मिसाइल ठिकानों के पास एक जगह को निशाना बनाया गया.

यमन की राजधानी सना में हुई बमबारी

यमन की राजधानी सना में रविवार को इजराइली मिसाइलों की जोरदार बमबारी हुई। इस हमले में शहर के कई इलाकों को निशाना बनाया गया, जिसमें एक बिजली संयंत्र और गैस स्टेशन भी शामिल हैं। शहर में चारों ओर घना धुआँ फैल गया और लोग भय और दहशत में घरों से बाहर भागते हुए नजर आए। हमले के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि इमारतों के ऊपर काले धुएँ के बादल छा गए हैं और लोग चीखते-चिल्लाते हुए जान बचाने के लिए दौड़ रहे हैं। एक क्लिप में देखा गया कि एक इमारत में जोरदार विस्फोट हुआ और फिर धुएँ और आग का बड़ा गोला उठा। दूसरी क्लिप में कुछ लोग हक्का-बक्का होकर आसमान की ओर देखते हुए नजर आए।

इजराइली सेना ने नहीं की पुष्टि

पिछले सप्ताह के बाद से यह पहला बड़ा हमला
बहरहाल यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब कुछ दिन पहले हूती विद्रोहियों ने इजराइल की ओर मिसाइलें दागी थीं। माना जा रहा है कि यह हमला उसी का जवाब था। इजराइली सेना ने अभी तक इस हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह यमन में पिछले सप्ताह के बाद से पहला बड़ा हमला है।

क्लस्टर बम से हुआ हमला

आपको बता दें कि हाल ही में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजरायल के सबसे बड़े एयरपोर्ट पर हमला किया था। पिछले दो साल में हूती इजरायल पर लगातार मिसाइल और ड्रोन दाग रहे हैं। इजरायल पर क्लस्टर बम से हमला करने की भी खबरें सामने आई थीं। इसी के साथ लाल सागर में जहाजों को निशाना बना रहा है। जहां से इजरायल का मुख्य व्यापार भी होता है। माना जाता है कि इजरायल का लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर का माल लाल सागर से गुजरता है। ऐसे में हूती विद्रोही इजरायल के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। हूती विद्रोहियों का तर्क है कि वे गाजा युद्ध के खिलाफ फिलिस्तीनियों का समर्थन करने के लिए ये हमले कर रहे हैं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *