यमुना का पानी घरों तक पहुंचा, सहमे लोगों के बीच मुस्तैद हुई दिल्ली सरकार, NH-24 व मयूर विहार में अस्थायी शिविरों की व्यवस्था शुरू

Yamuna Flood

New Delhi: दो साल में पहली बार यमुना का जलस्तर 205.77 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया है, जिससे प्रशासन के साथ–साथ आम लोगों में भी चिंता की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार दोपहर 12 बजे तक जलस्तर 205.67 मीटर तक पहुंच गया था और इसके बाद यमुना बाजार के रिहायशी इलाके में पानी घुसने लगा। सुबह पांच बजे यमुना का जलस्तर इस सीजन के उच्चतम स्तर 205.95 मीटर पर पहुंच गया था, जो सात बजे घटकर 205.85 मीटर और शाम पांच बजे तक 205.68 मीटर दर्ज किया गया।

वजीराबाद और हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी से बिगड़े हालात

केंद्रीय बाढ़ कक्ष के एक अधिकारी के अनुसार, यमुना का जलस्तर मुख्य रूप से वजीराबाद और हथिनी कुंड बैराज से हर घंटे भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से दिल्ली के कई निचले इलाकों में हालात बिगड़ने लगे हैं और यमुना बाजार समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसा दृश्य दिखने लगा है।

मुख्यमंत्री ने लिया स्थिति का जायज़ा, राहत तैयारी तेज

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद यमुना बाजार और आसपास के जलमग्न इलाकों का दौरा किया। उन्होंने सड़कों पर उतरकर स्थानीय निवासियों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि फिलहाल शहर में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है तथा एक-दो दिन में जलस्तर में कमी देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि बाढ़ की आशंका को देखते हुए सोलर लाइट की व्यवस्था की जा रही है और डीएनडी फ्लाईओवर, एनएच-24 और मयूर विहार में अस्थायी राहत शिविर बनाए जा रहे हैं।

राहत कैंप की व्यवस्था, लोगों से सतर्क रहने की अपील

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पुराने रेलवे पुल पर मंगलवार दोपहर तक यमुना का जलस्तर 205.77 मीटर दर्ज किया गया। जल स्तर और अधिक बढ़ने की स्थिति में प्रभावित लोगों को अस्थायी शिविरों में स्थानांतरित किए जाने की तैयारी है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *