हर साल देश में न जाने कितनी फिल्में रिलीज़ होती है। मगर उनमें से कुछ फिल्में ऐसी होती है जो लोगो के दिलों पर छा जाती है। तो वही कुछ फिल्मों को लेकर विवाद भी शुरू हो जाता है। आज एक फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है और ट्रेलर रिलीज को लेकर काफी विवाद भी हुआ है। बता दे की विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर शनिवार को रिलीज हुआ। यह ट्रेलर पहले दोपहर 12 बजे रिलीज होना था पर कोलकाता पुलिस ने बीच कार्यक्रम में पहुंचकर इसे रुकवा दिया। इसके चलते हंगामा मच गया और फिल्म का ट्रेलर भी एक घंटे देरी से रिलीज हुआ। इस मामले पर विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने नाराजगी जताते हुए सवाल उठाए हैं।
फिल्म निर्देशक का बड़ा बयान
फिल्म द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम को रद्द करने पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री नाराजगी जताते हुए कहां की फिल्म के ट्रेलर आमतौर पर सिनेमाघरों में लॉन्च किए जाते हैं। हमारी फिल्म का भी ऐसे ही होना था, लेकिन मैं जैसे ही अमेरिका से कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचा तो पता चला कि सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स श्रृंखलाओं में से एक ने कहा कि वे ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि बहुत अधिक राजनीतिक दबाव है। उनका कहना था कि अगर उन्होंने हमारी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया तो राजनीतिक उथल-पुथल होगी। फिर हमने एक अन्य मल्टीप्लेक्स से बात की तो उन्होंने भी कहा कि माफ कीजिए सर बहुत अधिक राजनीतिक दबाव है, हम ऐसा नहीं कर सकते। अगर हमें यह शुरू से पता होता, तो हम इतनी सारी टीमों और अभिनेताओं को लेकर यहां क्यों आते और इतना पैसा क्यों खर्च करते।
विवेक ने कहा हमारी आवाज दबाने की कोशिश हो रही है
विवेक ने आगे कहा कि जब फिल्म बंगाल पर आधारित है तो इसका ट्रेलर भी तो यहीं लॉन्च होना चाहिए। लेकिन मैं भी हार मानने वालों से नहीं हूं। फिल्म का ट्रेलर थिएटर की जगह होटल के बैंक्वेट हॉल में रिलीज हुआ। लेकिन हमने ट्रेलर लॉन्च किया। ऐसा पहली बार हो रहा है की थिएटर की जगह होटल के बैंक्वेट हॉल में ट्रेलर रिलीज हुआ है। लेकिन मैं जानना चाहता हूं हमारी आवाज दबने की कोशिश क्यों हो रही है। निर्देशक ने अधिकारियों से अपने ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम को रद्द करने का कारण पूछते हुए कहा कि एक तरफ, मेरे खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। सत्ताधारी पार्टी के सदस्य ऐसा कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि कोई आम आदमी ऐसा कर रहा है। वे लोग ऐसा कर रहे हैं। कोलकाता के मुख्यमंत्री ने जब हमने फिल्म की घोषणा की थी, धमकी दी थी कि हम बंगाल फाइल्स को यहां प्रवेश नहीं करने देंगे। तो आखिर सरकार किस बात से डर रही है। आखिर इस फिल्म में क्या मुद्दा है जो उन्हें इतना डर लग रहा है। आखिर इस फिल्म में या इस फिल्म की कहानी में ऐसा क्या है जो सभी लोग हमें दबाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मैं हार मानने वालों में से नहीं हूं।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1