आज़ादी के जश्न में सलमान खान ने गाया सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गीत

Salman Khan 4

15 अगस्त के उपलक्ष पर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दिन को देश का हर एक व्यक्ति हर्षोल्लास के साथ मनाता है, चाहे वह सेलिब्रिटी हो, राजनेता हो या देश के आम नागरिक सभी इस दिन को गर्व के साथ मनाते हैं। तो वही सोशल मीडिया पर भी सितारे अपने-अपने तरीके से इस खास दिन की बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने भी स्वतंत्रता दिवस पर अपना खास वीडियो साझा कर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे मशहूर देशभक्ति गीत सारे जहां से अच्छा गाते नजर आ रहे हैं। गाने के दौरान उनके चेहरे के भाव और जज्बा इस वीडियो को और खास बना देते हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा स्वतंत्रता दिवस की बधाई। यह वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं।सलमान की पोस्ट पर हजारों यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। अधिकांश फैंस ने उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। तो वहीं कुछ फैंस ने सलमान खान के वीडियो पर प्यारा सा मैसेज कमेंट कया।

जल्द आएंगे द बैटल ऑफ गलवां में नजर

बता दे कि सलमान खान देश के जाने-माने दिक्कत एक्टरों में से एक है। जिन्होंने न जाने बॉलीवुड को कितनी सुपरहिट फिल्में दी है। उनके एक्शन और एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। हर कुछ वक्त पर सलमान खान बड़े पर्दे पर एक नई कहानी एक नई फिल्म के साथ वापसी करते हैं। आपको बता दे कि सलमान खान एक बार फिर सिनेमाघर में दस्तक देने जा रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही द बैटल ऑफ गलवां फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुई मुठभेड़ पर आधारित है। इसमें उनके साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में होंगी। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए सलमान ने विशेष आर्मी ट्रेनिंग ली है। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर जारी हुआ, जिसमें उनका गुस्से से भरा लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *