इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पांचवां टेस्ट ओवल में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन भारत ने पहले सेशन में बेन डकेट और ओली पोप को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। डकेट 83 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। ओली पोप को सिराज ने पवेलियन भेजा। पोप ने 34 गेंद में 27 रन बनाए। हैरी ब्रूक 98 गेंद में 111 रन बनाकर आउट हुए। आकाशदीप ने उन्हें अपना शिकार बनाया। ब्रूक ने रूट के साथ चौथे विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी की। बेथल 31 गेंद में पांच रन ही बना सके। जो रूट 152 गेंद में 105 रन बनाकर आउट हुए। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए रिकॉर्ड 374 रनों का लक्ष्य रखा है, इसके जवाब में इंग्लैंड ने पांच विकेट खोकर 339 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन चाहिए। जेमी स्मिथ और ओवर्टन क्रीज पर मौजूद हैं।
खेल रुकने से तेज गेंदबाजों को मिला आराम
मैदान को पूरी तरह कवर कर दिया गया है। 76.2 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 339/6 है। जेमी स्मिथ 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं जेमी ओवर्टन का खाता तक नहीं खुला है। इंग्लैंड को 35 रन तो भारत को 4 विकेट की दरकार है। बारिश के चलते भारतीय तेज गेंदबाजों को आराम मिल गया है।
चौथे दिन का खेल हुआ जल्द समाप्त
खराब लाइट और बारिश के कारण चौथे दिन का खेल जल्दी समाप्त कर दिया गया। 76.2 ओवर के बाद इंग्लैंट टीम ने 6 विकेट खोकर 339 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड टीम को जीत के लिए अब भी 35 रन बनाने हैं। वहीं भारतीय टीम को 4 विकेट की दरकार है।
भारत की शुरुआत अच्छी थी
दूसरे सेशन में हैरी ब्रूक की 111 रनों की पारी खेली. उन्होंने रूट के साथ चौथे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी की. भारत ने दिन की शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन फिर वह औंधे मुंह गिरी है. रूट अपने शतक से दो रन दूर है. इंग्लैंड को ओवल टेस्ट और सीरीज जीतने के लिए 57 रन चाहिए और भारत को 5 विकेट. टी ब्रेक के बाद यह एक घंटे से अधिक का खेल नहीं होने वाला है.
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1