प्रधानमंत्री के बाद अमित शाह ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

Amit shah 4

पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और फिर कुछ घंटों के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। संसद के मॉनसून सत्र के बीच में हुई इस मुलाकात के बाद चर्चा होने लगी है कि क्या सरकार की ओर से कोई बड़ा कदम उठाया जा सकता है, जिसको लेकर पीएम और गृह मंत्री राष्ट्रपति से मिले। राष्ट्रपति भवन की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट पर पीएम मोदी और शाह के साथ राष्ट्रपति मुर्मू की अलग-अलग मुलाकात के बारे में जानकारी दी गई है। सोशल मीडिया पोस्ट में मुलाकात की तस्वीर भी साझा की गई है।

Pm मोदी के बाद अमित शाह ने की मुलाकात

रविवार को पीएम मोदी और अमित शाह की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। दरअसल, दोनों नेताओं की राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार या तो कोई बड़ा फैसला लेने पर विचार कर रही है या फिर सदन में कोई बड़ा बिल लाना चाहती है। इसलिए दोनों नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात की है।

मुलाकात के कई मायने निकले जा रहे

पीएम मोदी और अमित शाह की राष्ट्रपति के साथ हुई इस अहम मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इसे इसलिए भी अहम करार दिया जा रहा, क्योंकि इस समय संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है और विपक्ष बिहार में एसआईआर और चुनाव आयोग के मामले में लगातार केंद्र सरकार पर हावी है। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें वोटरों का विशेष गहन पुनरीक्षण चल रहा है। बिहार में महागठबंधन इसके खिलाफ है और आरोप लगा रहा है कि चुनाव में विपक्ष को पड़ने वाले वोटों को जानबूझकर काटा जा रहा है। हालांकि, चुनाव आयोग ने इससे इनकार किया है।

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर हो सकती है मुलाकात?

पीएम मोदी और अमित शाह की राष्ट्रपति से मुलाकात ऐसे समय हुई है जब उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। दरअसल, मानसून सत्र के पहले दिन जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। अब नए उपराष्ट्रपति के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *